Home » छत्तीसगढ़ » सकरी-गनियारी-कोटा मार्ग का भूमिपूजन किया लोक निर्माण मंत्री ने

सकरी-गनियारी-कोटा मार्ग का भूमिपूजन किया लोक निर्माण मंत्री ने

👤 admin5 | Updated on:16 May 2017 11:47 AM GMT
Share Post

वीर अर्जुन संवाददाता

बिलासपुर। छ.. रोड डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा 76.58 करोड़ की लागत से निर्माण किये जाने वाले 21.974 कि.मी. सकरी-गनियारी-कोटा मार्ग का भूमिपूजन आज लोक निर्माण, आवास एवं पर्यावरण एवं परिवहन मंत्री राजेश मूणत ने किया। यह मार्ग 14 माह में पूर्ण किया जायेगा।

सकरी हाईस्कूल मैदान में आयोजित भूमिपूजन कार्यत्रढम के मुख्य अतिथि मूणत ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद विकास की गाथा लिखी जा रही है। चारों तरप विकास के कार्य चल रहे हैं। आजादी के 70 वर्ष की तुलना में विगत् 18 वर्ष में राज्य के हर गांव, गली में विकास कार्य हुए हैं। छोटे जिले बनाकर अधोसंरचना का विकास किया गया है। दन्तेवाड़ा से लेकर जशपुर तक 10 हजार करोड़ के सड़कों के विकास कार्य हो रहे हैं। राज्य में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज की संख्या निरंतर बढ़ रही है। बिलासपुर में 125 करोड़ का खेल का हब बहतराई में बनकर तैयार है। बिलासपुर से रायपुर आने-जाने पर आज ढाई घण्टे लगते हैं, लेकिन यह दूरी कम हो जायेगी और एक घण्टा 25 मिनट में रायपुर पहुंचा जा सकेगा। राज्य के विकास की कल्पना को हम सब मिलकर साकार करेंगें। मूणत ने कहा कि यह पहली सरकार है जो लोक सुराज अभियान चलाकर अपने योजनाओं की समीक्षा कर रही है।

कार्यत्रढम की अध्यक्षता संसदीय सचिव और तखतपुर के विधायक राजू सिंह क्षत्री ने की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में चौड़ी सड़कों का जाल बिछ गया है, जिससे लोगों की राह सुगम हो गई है। अब कोटा से सकरी व बिलासपुर आने-जाने में समय कम लगेगा। सरकार आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए संवेदनशील होकर कार्य कर रही है। बिलासपुर सांसद लखनलाल साहू ने अपने संबोधन में कहा कि सकरी-गनियारी-कोटा मार्ग बहुत व्यवस्तम और परिवहन की दृष्टि से महत्वपूर्ण मार्ग है। इसका चौड़ीकरण और विस्तारीकरण अनिवार्य था। यह सड़क कवर्धा से रतनपुर, अम्बिकापुर मार्ग को जोड़ेगा। छत्तीसगढ़ रोड डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड के पबंध संचालक अनिल राय ने पशासकीय पतिवेदन पस्तुत किया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में 27 सड़कों का निर्माण होगा, जिसमें सकरी-गनियारी-कोटा मार्ग का भूमिपूजन सबसे पहले हो रहा है। यह 10 मीटर चौड़ी सड़क होगी। मार्ग में 04 पुल और 36 पुलियों का निर्माण भी किया जायेगा। जून 2018 तक कार्य पूर्ण किया जायेगा।

इस अवसर पर सकरी के विभिन्न वार्डों के लिए डस्टबीन वितरित किये गये। कार्यत्रढम में नगर निगम बिलासपुर के महापौर किशोर राय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे.पी. मौर्य, पी.डब्ल्यू.डी. के मुख्य अभियंता व्ही.के.पधान एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी, नगर पंचायत सकरी अध्यक्ष श्रीमती चंपा दरस पनिक, नगर पंचायत के पार्षद तथा नागरिक उपस्थित थे।

Share it
Top