Home » छत्तीसगढ़ » बालको सेवानिवृत्त मैत्री संघ ने किया विकास शर्मा का सम्मान

बालको सेवानिवृत्त मैत्री संघ ने किया विकास शर्मा का सम्मान

👤 admin5 | Updated on:16 May 2017 11:48 AM GMT
Share Post

वीर अर्जुन संवाददाता

कोरबा। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री विकास शर्मा के सम्मान में बालको सेवानिवृत्त मैत्री संघ ने अभिनंदन समारोह आयोजित किया। बालकोनगर में आयोजित समारोह में श्री शर्मा की धर्मपत्नी बालको महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती अनिता शर्मा और बालको के कंपनी संवाद एवं सी.एस.आर. पमुख श्री आशीष रंजन मौजूद थे।

श्री विकास शर्मा ने बालको सेवानिवृत्त मैत्री संघ के उत्कृष्ट आयोजन की पशंसा की। उन्होंने कहा कि बालको के पूर्व कर्मचारियों के बीच स्वयं को पाकर वह अभिभूत हैं। उन्होंने पूर्व कर्मचारियों की तुलना वट वृक्ष से करते हुए कहा कि बालको के कर्तव्यपरायण कर्मचारियें के योगदान से बालको आज उत्तरोत्तर पगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोगों को आपस में मिलने-जुलने का अवसर मिलता है। श्री शर्मा ने बुद्ध के जीवन और महाभारत के उदाहरणों के माध्यम से कहा कि हमें आत्म सम्मान के साथ अपना जीवन जीना चाहिए। विचारों में निर्बलता कभी नहीं आनी चाहिए। बालको सेवानिवृत्त मैत्री संघ ने श्री विकास शर्मा एवं श्रीमती अनिता शर्मा को शॉल एवं श्रीपल देकर सम्मानित किया। मैत्री संघ के सदस्यों के मनोरंजन के लिए अनेक स्पर्धाएं आयोजित की गईं जिनके विजेताआंs को श्री विकास शर्मा और श्रीमती अनिता शर्मा ने पुरस्कार पदान किए। बैलून स्पर्धा में श्री विकास शर्मा और श्रीमती अनिता शर्मा ने भी भागीदारी की। स्पर्धा के विजेता श्री विकास शर्मा को संघ की ओर से सम्मानित किया गया।

श्री विकास शर्मा व श्रीमती अनिता शर्मा ने दीप पज्ज्वलित कर कार्यत्रढम की शुरूआत की। श्रीमती आरती सोनी ने स्वागत गीत की पस्तुति दी। श्रीमती मंदाकिनी त्रिपाठी ने श्री विकास शर्मा की उपलब्धियों से नागरिकों को अवगत कराया।

कार्यत्रढम में बालको सेवानिवृत्त मैत्री संघ के अध्यक्ष श्री त्रिवेणी दुबे, संरक्षक सदस्य श्री श्री रामसनेही गुप्ता, श्री के.पी. सोनी, श्री डी.के. राय, श्री लच्छी राम सोधिया, श्री राजेंद सिह, श्री एस.एन. सरकार, श्री के.पी. तिवारी, श्री एम.के. त्रिपाठी, श्री पी.के. होर समद्दर, श्री लक्ष्मी सोनी, श्री बरेठ, श्री जगत सहित संघ के अनेक नागरिक मौजूद थे। श्रीमती अंगूरी व कुमारी बुलबुल ने आयोजन में उत्कृष्ट भागीदारी की। बालको सेवानिवृत्त मैत्री संघ के महासचिव श्री पी.एल. सोनी और श्री एच.जी. ताम्रकार ने कार्यत्रढम का संचालन किया।

Share it
Top