Home » छत्तीसगढ़ » सोनिया गांधी ने राजनीति से सन्यास लेने की ओर किया इशारा

सोनिया गांधी ने राजनीति से सन्यास लेने की ओर किया इशारा

👤 mukesh | Updated on:25 Feb 2023 7:51 PM GMT

सोनिया गांधी ने राजनीति से सन्यास लेने की ओर किया इशारा

Share Post

रायपुर। रायपुर में हो रहे कांग्रेस के 85 वें महाधिवेशन में कमलनाथ ने जहां आर्थिक प्रस्ताव पेश किया ,वहीं अनेक वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र सरकार की विदेश नीति और कार्य पद्धति आलोचना की। आज अपने उद्बोधन में सोनिया गांधी ने राजनीति से सन्यास लेने की ओर इशारा किया।

कांग्रेस महाधिवेशन के दूसरे दिन कांग्रेस के कई नेताओं ने संबोधित किया। सोनिया गांधी ने शनिवार को अपने संबोधन में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही मेरी राजनीतिक पारी अब अंतिम पड़ाव पर है। सोनिया ने पहली बार पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी से लेकर वर्तमान स्थितियों के बारे में अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि 1998 में जब मैं पहली बार पार्टी अध्यक्ष बनी तब से लेकर आज तक यानी पिछले 25 साल में बहुत कुछ अच्छा और कुछ बुरा अनुभव भी रहा। 2004 और 2009 में पार्टी का परफॉर्मेंस हो या फिर मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने का मेरा निर्णय। यह व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए संतोषजनक रहा। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का मुझे पूरा सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ अब मेरी पारी समाप्त हो सकती है।

बेरोजगारी की समस्या का समाधान कांग्रेस कर सकती हैः कमलनाथ

मध्यप्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने महाधिवेशन में आर्थिक प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि आर्थिक प्रस्ताव के दिल और हृदय की बात है रोजगार। आज तीन चुनौतिया हैं, देश के सामने। बेरोजगारी, संस्कृति की रक्षा। संविधान की रक्षा। इसके लिए हमें काम करना पड़ेगा।बेरोजगारी की समस्या का समाधान कांग्रेस कर सकती है। हमारी संस्कृति देश को जोड़ने की है। हम दिल को जोड़ते हैं। कांग्रेस लोगों को जोड़ती है।

सांसद रंजीत रंजन ने केंद्रीय एजेंसियों की कार्य पद्धति की आलोचना की

छत्तीसगढ़ से ही राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने केंद्र सरकार की एजेंसियों की कार्य पद्धति की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा हमने नफरत, बेरोजगारी खत्म करने के लिए की है। उन्होंने कहा- हमें अपने मुद्दे को गांव-गांव तक पहुंचाना है। भारत जोड़ो यात्रा हमने नफरत, बेरोजगारी खत्म करने के लिए की है।आज जरूरत है देश के स्तंभों को बचाने की। स्वतंत्र एजेंसी को बचाने की। चाहे वो सदन हो, हमारी पार्टी हो, ईडी हो। आज इन सब तंत्र की हत्या केंद्र सरकार में बैठे लोग कर रहे हैं। ऐसा पहले नहीं हुआ।हमें सदन में चुप कराया जाता है। हम कुछ कहते हैं तो ईडी से बुलाकर हमारे नेताओं को परेशान किया जाता है। अंतिम में कहूंगी छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया।

विदेश नीति व्यक्तिगत नीति बन गईः गौरव गोगोई

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि दुनिया ने बापू से सत्याग्रह की ताकत सीखा। हमने ऐसे संविधान का निर्माण किया, जिससे भाईचारा जीवित रह सकता है। ये वो देश है, जिसने दुनिया को जैन, बौद्ध धर्म दिया। हमने ऐसे प्रधानमंत्री बनाए जिसने विदेश नीति को बेहतरीन तरीके से पेश किया था। मगर आज ये व्यक्तिगत नीति बन गई। ये सिर्फ मुनाफे के लिए बन गई है। रसिया से हमारे संबंध अच्छे हुए, पंडित जवाहरलाल के कारण। हम चीन पर भी संसद में सवाल करते हैं। जवाब दिया ही नहीं जाता। चीन से रोज आयात निर्यात बढ़ रहा है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा- मैं प्रियंका गांधी जी को व्यक्तिगत तौर पर धन्यवाद देता हूं। विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने व्यस्तता के बीच हमें समय दिए। आपने जिस तरह से प्रचार की कमान संभाली। उससे हम चुनाव जीत पाए। वहां की जीत में प्रियंका की भूमिका अहम रही ।

हमारी पार्टी अमीरों के खिलाफ नहींः कन्हैया कुमार

बिहार के कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि हमारी पार्टी अमीरों के खिलाफ नहीं है। पूंजीपतियों के खिलाफ नहीं है। मगर हम ऐसा देश नहीं चाहते हैं जहां देश के लोगों के पास रहने के लिए घर ना हो।मैं देख रहा हूं कि आज नारा देश का लगाया जाता है। तिजोरियां दोस्ती की भरी जाती हैं। ऐसी नीतियां आज लाई जा रही हैं।

धर्मनिरपेक्ष राजनीति दलों से कांग्रेस के गठबंधन की वकालत

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंधवी ने र्म धर्मनिरपेक्ष राजनीति दलों से कांग्रेस के गठबंधन की वकालत करते हुए कहा कि कहा भारत की सोच है सबको साथ लेकर चलना। विघटन को रोकना। क्रोनी कैपिटल का विरोध करना। हमारे प्रस्ताव में एजेंसियों के दुरुपयोग के पहलुओं पर भी बात हुई है। 2014 के बाद ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई इन एजेंसियों का दुरुपयोग बढ़ा है। बीजेपी के तीन भाई बहन हैं-ईडी, सीबीआई और आईटी। (एजेंसी, हि.स.)

Share it
Top