Home » दैनिक राशिफल » साल 2024 में लगेंगे इतने ग्रहण, जानें तारीख और सूतक काल

साल 2024 में लगेंगे इतने ग्रहण, जानें तारीख और सूतक काल

👤 Veer Arjun | Updated on:5 Jan 2024 5:33 AM GMT

साल 2024 में लगेंगे इतने ग्रहण, जानें तारीख और सूतक काल

Share Post

उज्‍जैन। धार्मिक मान्यताओं के आधार पर देखें तो सूर्य ग्रहण अमावस्या को लगता है। नए साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र अमावस्या के दिन लगने वाला है। पौराणिक कथा के अनुसार, राहु और केतु जब सूर्य का ग्रास करने आते हैं तो उस समय सूर्य ग्रहण लगता है।

ग्रह-नक्षत्रों का मनुष्य के जीवन में विशेष महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के स्थान में बदलाव होने के साथ ही इंसान के भाग्य में भी परिवर्तन होता है। इन्हीं में सूर्य और चंद्र ग्रहण भी महत्वपूर्ण है। साल 2024 में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण जैसी खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। साल 2024 में भी चार ग्रहण देखने को मिलेंगे। इनमें से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे।

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण

साल 2024 का प्रथम चंद्रग्रहण तिथि: 25 मार्च, 2024

प्रथम चंद्र ग्रहण समय: प्रातः काल 10: 24 मिनट से लेकर दोपहर 03: 01 मिनट तक है

प्रथम चंद्र ग्रहण की कुल अवधि: 04 घंटे 36 मिनट तक

प्रथम सूतक काल: भारत में सूतक मान्य नहीं होगा

साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण

साल 2024 का द्वितीय चंद्रग्रहण: 18 सितंबर, 2024

द्वितीय चंद्र ग्रहण समय: प्रातः काल 06:12 मिनट से लेकर 10:17 मिनट तक है

द्वितीय चंद्र ग्रहण की कुल अवधि: 04 घंटे 04 मिनट तक

द्वितीय सूतक काल: भारत में सूतक मान्य नहीं होगा

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण

साल 2024 प्रथम सूर्य ग्रहण तिथि: 08 अप्रैल, 2024

प्रथम सूर्य ग्रहण समय: 8 अप्रैल की रात्रि 09:12 मिनट से मध्य रात्रि 01:25 मिनट पर समाप्त होगा

सूर्य ग्रहण की कुल अवधि: 4 घंटे 39 मिनट

प्रथम सूर्य ग्रहण सूतक काल- भारत में साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। इस कारण इस सूर्य ग्रहण का

साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण

साल 2024 द्वितीय सूर्य ग्रहण तिथि: दूसरा सूर्य ग्रहण 02 अक्टूबर, 2024 को लगेगा।

द्वितीय सूर्य ग्रहण समय: 2 अक्टूबर की रात्रि 09:13 मिनट से मध्य रात्रि 03:17 मिनट पर समाप्त होगा

सूर्य ग्रहण की कुल अवधि: 6 घंटे 4 मिनट

द्वितीय सूर्य ग्रहण सूतक काल- साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा. लिहाजा इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल भी नहीं माना जाएगा।

Share it
Top