menu-search
Thu May 02 2024 09:54:32 GMT+0530 (India Standard Time)
Visitors: 3062
राजधानी दिल्ली में सुबह रही खुशगवार
Share Post
नई दिल्ली, राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों की गर्मी और उमस भरी सुबह के बाद आज सुबह बादल छाए रहने और हवा चलने से लोगों को काफी राहत मिली। यहां का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। सुबह साढ़े आठ " बजे आर्द्रता 76 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अधिकारी ने आज दिन भर आसमान में बादल छाये रहने और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। राजधानी दिल्ली में कल का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
© 2017 - 2018 Copyright Veer Arjun. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire