Home » दिल्ली » सरिता विहार मेट्रो स्टेशन के पास फूट ओवरब्रिज से गिरने के बाद महिला की मौत

सरिता विहार मेट्रो स्टेशन के पास फूट ओवरब्रिज से गिरने के बाद महिला की मौत

👤 Admin 1 | Updated on:19 May 2017 4:38 PM GMT

सरिता विहार मेट्रो स्टेशन के पास फूट ओवरब्रिज से गिरने के बाद महिला की मौत

Share Post

नई दिल्ली, (वीअ) दक्षिण पूर्व दिल्ली में सरिता विहार मेट्रो स्टेशन के 'फुट ओवरब्रिज' से गिरने से 20 साल की एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आज बताया कि यह घटना बीती रात सवा नौ बजे हुई। ओवरब्रिज पार कर रहे लोगों ने महिला को सड़क पर गिरते देखा। उन्होंने मेट्रो स्टेशन पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को इस बारे में सूचना दी और पुलिस बुलाई। एक वरिष्" पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस नियंत्रण कक्ष ःपीसीआरः का वाहन मौके पर पहुंचा और महिला को जसोला स्थित एक अस्पताल ले गया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि यह आत्महत्या है या दुर्घटना। हालांकि आत्महत्या का संदेह जताया जा रहा है। उन्होंने बताया, "हमें महिला के पास ऐसी कोई चीज नहीं मिली, जिससे उसकी शिनाख्त में मदद मिल सके। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।''उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। महिला की पहचान की कोशिश जारी है।

Share it
Top