Home » मनोरंजन » गोल्डन गाउन में रेड कारपेट पर छाईं सोनम

गोल्डन गाउन में रेड कारपेट पर छाईं सोनम

👤 admin 4 | Updated on:23 May 2017 6:05 PM GMT

गोल्डन गाउन में रेड कारपेट पर छाईं सोनम

Share Post

कान, (एजेंसी) 70वें कान फिल्म महोत्सव में दूसरी बार रेड कार्पेट पर अभिनेत्री सोनम कपूर सुनहरे रंग का परिधान पहना था। सोनम ने एली साब का डिजायन किया हुआ गहरे गले का सुनहरे रंग का परिधान पहन रखा था, जिसमें कमर पर सुनहरे रंग का बेल्ट था। 31 वर्षीया अभिनेत्री ने हाथ में सुनहरे रंग का क्लच भी ले रखा था। सोनम कान फिल्म महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए अपनी बहन रिया कपूर संग पहुंची है। सोनम कपूर के इस गोल्डन गर्ल वाले लुक ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। सोनम रेड कारपेट पर चलते हुए बेहद खूबबसूरत और कॉन्फिडेंट लग रही थीं।

गहनों में उन्होंने केवल एक अंगूठी पहन रखी थी। सोनम को इस्टाइल दी थी नम्रता सोनी ने। 'नीरजा' की अभिनेत्री काफी ग्लैमरस नजर आ रही थीं। सोनम की तरह ही हॉलीवुड अभिनेत्री ईवा लांगोरिया भी रेड कार्पेट पर सुनहरे रंग का परिधान पहन कर उतरी थी। सोनम ने इस वर्ष फ्रेंच रिवेरा में भी अपनी फैशन संबंधी पसंद से आलोचकों और प्रशंसकों को खासा प्रभावित किया था। कान में सोनम की यह सातवीं उपस्थिति थी। यह फेस्टिवल 17 मई से शुरू हो चुका है और यह 28 मई तक चलेगा। सोनम के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन और दीपिका पादुकोण भी यहां रेड कारपेट पर शिरकत करेंगी। दीपिका की कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर पहली बार शिरकत कर रही हैं। वहीं ऐश्वर्या पिछले 15 सालों से कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर शिरकत कर रही हैं।हाल ही में लोरियाल पेरिस के महाप्रबंधक रागजीत गर्ग ने एक बयान में बताया था कि हमें ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि इस साल कान फिल्म महोत्सव में ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर लॉरियाल पेरिस और भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Share it
Top