Home » हरियाणा » आम जनता की एक-एक समस्या का होगा समाधान ः मनीष ग्रोवर

आम जनता की एक-एक समस्या का होगा समाधान ः मनीष ग्रोवर

👤 admin 4 | Updated on:25 May 2017 5:54 PM GMT
Share Post

रोहतक (तारीफ शर्मा) सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा है कि भाजपा की राज्य सरकार आम जनता की एक-एक शिकायतों का निपटारा करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

श्री ग्रोवर अपने कार्यालय में आम जनता की शिकायतों का निपटारा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे लोगों की शिकायतों को ध्यान से सुनें और उनका समाधान करके आम जनता को संतुष्ट करे। उन्होंने कहा कि अगर कोई अधिकारी अपने कर्तव्य में कोताही करेगा तो उसके खिलाफ कार्यवाही करने में कतई देरी नहीं की जाएगी। ग्रोवर ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा की सरकार में अपना विश्वास जताया है और यह सरकार की नैतिक जि मेदारी है कि आम जनता की आशा व आकांक्षाओं के अनुसार कार्य किए जाएं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 जनसेवा के पांच साल के कार्यकाल के बीच का वर्ष है। इसलिए राज्य सरकार के लिए यह समयावधि विशेष महत्व रखती है। उन्होंने कहा कि सौभाग्य से यह प्रदेश का स्वर्ण जयंती वर्ष भी है। इसलिए सरकार ने इस वर्ष को महत्वपूर्ण निभाना है और निर्णय लिया है कि इस वर्ष में उल्लेखनीय कार्य किए जाएं।

श्री ग्रोवर ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के नवनिर्माण और लोगों के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को अन्तिम रूप दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह तीसरा वर्ष योजनाओं को धरातल पर उतारने व मूर्त रूप देने का है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बेरोजगारों को अधिक रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश में बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक 7 लाख करोड़ रूपये के निवेश के एमओयू किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने वायदे के अनुसार प्रदेश के शिक्षित युवाओं को बेरोजगारी भत्ता और मानदेय देने के लिए सक्षम योजना-2016 भी लागू की है, जो कि देशभर में अपनी तरह की अनूठी योजना है। इस अवसर पर भाजपा रोहतक लोकसभा प्रभारी रमेश भाटिया, जिला उपाध्यक्ष राजबीर आर्य मंडल अध्यक्ष पंकज छाबड़ा, सुभाष शर्मा, जोगेंद्र सैनी, सूरजमल किलोई, रमेश मलिक, पंकज आनन्द, अनिल नांदल, सन्नी हंस, अजय खुंडिया, अंकुर अरोड़ा, प्रवीन कौशिक, ठाकुर भीम सिंह व गुलाब सिंह आदि मौजूद रहे।

Share it
Top