Home » मध्य प्रदेश » कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही हिन्दू-मुस्लिमों को लड़ायाः डॉ. मोहन यादव

कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही हिन्दू-मुस्लिमों को लड़ायाः डॉ. मोहन यादव

👤 mukesh | Updated on:24 March 2024 9:26 PM GMT

कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही हिन्दू-मुस्लिमों को लड़ायाः डॉ. मोहन यादव

Share Post

- पाक अधिकृत कश्मीर के लोग भी हिंदुस्तान में मिलना चाहते हैं: मुख्यमंत्री

भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि यदि आप बिजली का बिल (electricity bill) नहीं भरोगे तो आपके पास बार-बार नोटिस आएगा। पैनल्टी के साथ यदि भुगतान नहीं किया तो आपका कनेक्शन कटना (disconnection) तय है। इसी तरह से कांग्रेस ने अपना हिसाब नहीं रखा और इनका कनेक्शन कट गया तो हम क्या करें। कानून के आधार पर हम देश चलाना चाहते हैं, इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा है कि न खाऊंगा और न ही खाने दूंगा। कांग्रेस पार्टी के लोग खाने में व्यस्त हैं और हमारी पार्टी अब चुप नहीं बैठेगी। कांग्रेस ने आजादी के बाद से हिन्दू-मुस्लिमों को आपस में लड़वाया। यह वही कांग्रेस है जिसने श्रीराम मन्दिर के मामले को हवा दी थी कि राम मंदिर बनेगा तो देश मे हिन्दू-मुस्लिमों के बीच दंगे होंगे तथा कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटेगा तो खून की नदियां बह जाएगी। लेकिन हम सौभाग्यशाली लोग हैं की प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश होते देखा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को बड़वानी में कार्यकर्ताओं की बैठक एवं सामाजिक समरसता संवाद को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में कश्मीर आज विकास की मुख्य धारा से जुड़ गया है, इसलिए कश्मीर के साथ ही पाक अधिकृत कश्मीर के लोग भी बोल रहे हैं कि हमको भी हिंदुस्तान में मिलना है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम से पूर्व पण्डित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़े राजनीतिक दल है और यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही सम्भव हो पाया है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने के लिए केंद्रीय मंत्री का पद छोड़कर आंदोलन करते हुए अपना बलिदान दे दिया। इसलिए हम सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर 370 नए मतदाता पार्टी से जोड़कर डॉ. मुखर्जी के चरणों में 370 कमल पुष्प अर्पित करेंगे।

लाभार्थियों को मोदी की राम-राम पहुंचाए कार्यकर्ता

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज विश्व में देश का गौरव बढ़ाया है। भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। देश में असाध्य समझी जाने वाली समस्याएं मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही हल कर दिया है। चाहे वह अनुच्छेद 370 हो, भव्य राम मंदिर का विषय हो, ट्रिपल तलाक से मुस्लिम बहनों को आजादी हो, देशहित में प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसे अनेक उल्लेखनीय कार्य किये हैं। विगत 10 वर्षां में जन हितैषी योजनाओं से सरकार पर जनता का विश्वास बढ़ा है, भाजपा सरकार के पक्ष में देश में ऐतिहासिक वातावरण है। मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर हमें जनता तक पहुंचना है। बस इस विश्वास को पोलिंग बूथ तक ले जाकर मत के रूप में परिवर्तित करवाना और लाभार्थियों को मोदी की राम-राम पहुंचा कर 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करना है।

कांग्रेस देश को कमजोर करने का प्रयास कर रही

डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस विभाजन करने वाली पार्टी है। देश मे दो प्रकार की विचार धारा हैं। एक देश को मजबूत करने वाली और दूसरी कमजोर करने वाली। भाजपा देश को मजबूत कर रही है, वही कांग्रेस देश को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। देश के प्रधानमंत्री मोदी इनके मनसूबे को कभी पूरा नहीं होने देंगे। मोदी के नेतृत्व में आज खाड़ी के देशों से भी संबन्ध मधुर हो रहे हैं। आज का भारत दुश्मन देश पाकिस्तान को भी उसकी भाषा में जवाब देना जानता है।

कांग्रेस के पूर्व मण्डलम अध्यक्ष भाजपा में हुए शामिल

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव के समक्ष कांग्रेस के अंजड के पूर्व मण्डलम अध्यक्ष भगवान सिंह मण्डलोई ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री ने मण्डलोई को पार्टी के अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

ब्रह्मलीन संत गजानन महाराज के जन्मोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री बड़वानी से धार जिले के मनावर पहुंचकर अंबिका आश्रम बालीपुर धाम में ब्रह्मलीन संत 1008 गजानंद महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने संत योगेश महाराज व संत सुधाकर महाराज एवं भगवान के दर्शन कर अभिषेक किया।

चाय की दुकान पर पहुंचे मुख्यमंत्री, स्वयं बनाई चाय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मनावर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। डॉ. यादव ने एक चाय की दुकान पर जाकर स्वयं चाय बनाई।

मुख्यमंत्री सेंधवा भगौरिया उत्सव में हुए शामिल

मुख्यमंत्री ने सेंधवा में आदिवासी लोक संस्कृति के पर्व भगोरिया पर आयोजित उत्सव में शामिल होकर आदिवासी भाई-बहनों को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आदिवासी बंधुओं के साथ मांदल की थाप पर थिरके। उन्होंने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य के निवास पर पहुंचकर भोजन किया।

Share it
Top