Home » मध्य प्रदेश » भगवान श्रीराम के बिना भारत की पहचान नहीं: शिवराज सिंह चौहान

भगवान श्रीराम के बिना भारत की पहचान नहीं: शिवराज सिंह चौहान

👤 mukesh | Updated on:17 April 2024 9:01 PM GMT

भगवान श्रीराम के बिना भारत की पहचान नहीं: शिवराज सिंह चौहान

Share Post

भोपाल (Bhopal)। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को रामनवमी के पावन पर्व पर विदिशा के किलेंदर स्थित प्राचीन बालाजी मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन कर पूजा अर्चना की और मंडली के साथ जमीन पर बैठकर भजन भी गाए। उन्होंने कहा कि राम हमारे अस्तित्व हैं, राम हमारे आराध्य हैं, राम हमारे प्राण हैं। राम हमारे रोम-रोम में रमें हैं, हर सांस में बसें हैं। बिना राम के ये देश पहचाना नहीं जा सकता।

कांग्रेस में कुछ नहीं बचा

पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने इस अवसर पर कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी नेत्री मैडम सोनिया ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। रायबरेली से इंदिरा जी भी चुनाव लड़ती थी, लेकिन अब रायबरेली से कांग्रेस को उम्मीदवार ही नहीं मिल रहा है। राहुल गांधी भी अमेठी से चुनाव लड़ते थे, लेकिन वे भी अमेठी छोड़कर वायनाड चले गए हैं। कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने तो चुनाव लड़ने से ही इनकार कर दिया है, क्योंकि उन्हें पता है कि हम हार जाएंगे। अब कांग्रेस समाप्ति की ओर है। कांग्रेस में कुछ नहीं बचा है। इसलिए कांग्रेस के अच्छे विचारवान नेता देश के विकास के लिए भाजपा में शामिल हो रहें हैं। कांग्रेस के जो नेता खुद अपना क्षेत्र छोड़कर भाग रहे हों, वे दूसरों को क्या जिताएंगे।

विदिशा बनेगा आदर्श लोकसभा

शिवराज ने कहा कि विदिशा संसदीय क्षेत्र को मिलकर आदर्श लोकसभा बनाना है। आप जीत का रिकॉर्ड बनाएं, मैं विकास का रिकॉर्ड बनाऊंगा। उन्होंने कहा कि अद्भुत काम करना है, योजनाओं का आदर्श क्रियान्वयन करना है। मैं और आप एक ही हैं, मैं नेता नहीं हूं, मामा हूं और बहनों का सगा भाई हूं। ये अपना परिवार है। भाजपा सरकार ने चारों तरफ सड़कों का जाल बिछाया है। सड़क हो, बिजली हो, पानी हो सभी विकास के काम भाजपा की सरकार में हुए हैं। किसानों को सम्मान निधि, बेटा-बेटियों की पढ़ाई के लिए तय किया कि, गरीब किसान के बेटा-बेटी मेडिकल, इंजीनियरिंग पढ़ेंगे और फीस राज्य सरकार भरेगी, ताकी किसान के बेटा-बेटी भी डॉक्टर इंजीनियर बन सकें। मेधावी छात्रों को स्कूटी और लैपटॉप दिए। कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है जो उनकी जिंदगी बदल रही है। उज्जवला योजना के तहत बहनों को गैस कनेक्शन दिए। अब जनता खुद ही कह रही है कि, अबकी बार 400 पार।

मोदी ने अद्भुत भारत बनाया

पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक गौरवशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली, सम्पन्न और समृध्द भारत का निर्माण हो रहा है। मोदी ने अद्भुत भारत बनाया है। मोदी ऐसे नेता हैं, जिनकी इज्जत पूरी दुनिया करती है। ये भारत का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। पहले छोटे-छोटे से देश हमें डराते थे, लेकिन 2014 के बाद से पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। हमारा देश अभी दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और मोदी के तीसरे टर्म में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। मुझे पूरा विश्वास है कि मोदी के नेतृत्व में ही भारत विश्व गुरू बनेगा।

Share it
Top