Home » मध्य प्रदेश » सिविल अस्पताल में गर्भवती महिलाएं हुईं परेशान

सिविल अस्पताल में गर्भवती महिलाएं हुईं परेशान

👤 admin5 | Updated on:23 May 2017 3:37 PM GMT
Share Post

डबरा (द्वारिका हुकवानी)।ऐसा लगता है जैसे सिविल अस्पताल बगैर धनी के चल रहा है। सिविल अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर अस्पताल फ्रबंधन बिलकुल ध्यान नहीं दे रहा है। ओपीडी में काफी मरीज शामिल हुए। लेकिन कोई मरीज पानी के लिए परेशान था, तो कोई मरीज डॉक्टरों की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे। कई मरीजों को परेशानी हालात में देखते हुए हमारे संवाददाता ने पूछा क्या बात है। ओपीडी में शामिल होने वाले महिला मरीजों ने बताया कि इस अस्पताल में तीन स्त्राrरोग विशेषज्ञ डॉक्टर है। लेकिन 11 बजे तक महिला चिकित्सक ओपीडी रूम की कुर्सियां खाली पड़ी हुई थी। जरावनी सचिव ने तो कलेक्टर ग्वालियर को भी मोबाइल पर शिकायत की। वैसे अगर देखा जाए तो सिविल अस्पताल में स्त्राr राग विशेषज्ञों में डॉ.शालिनी शर्मा, डॉ. आशा सिह के अलावा एक और महिला विशेषज्ञ डॉक्टर है। लेकिन न जाने ये महिला चिकित्सक डॉक्टर रूम में क्यों नहीं बै"ाr। कुछ मरीजों ने तो यह भी बताया कि गर्भवती महिलाए गांव से इस आश में सिविल अस्पताल आती है कि स्त्राr रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ओपीडी में अवश्य मिलेगी। जिला हेल्थ अधिकारी डॉ. एसएस जादौन को सिविल अस्पताल पर अतिरिक्त ध्यान देना होगा। नहीं तो शासन की स्वास्थ्य से जुडी योजनाओं का लाभ जो मरीजों को बक्त पर मिलना चाहिए वह नहीं मिल पा रहा है ।

Share it
Top