Home » मध्य प्रदेश » अपने बेहतरीन प्रयासों को निरन्तर जारी रखें सुरेन्द्र पटवा

अपने बेहतरीन प्रयासों को निरन्तर जारी रखें सुरेन्द्र पटवा

👤 admin5 | Updated on:24 May 2017 3:50 PM GMT
Share Post

भोपाल (ब्यूरो मप्र)। पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री सुरेन्द्र पटवा ने कहा है कि पर्यटन विकास को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में राज्य पर्यटन विकास निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने जिस टीम भावना से कार्य किया है वह प्रशंसनीय है। राज्य मंत्री श्री पटवा पर्यटन विकास निगम के स्थापना दिवस के मौके पर अधिकारी-कर्मचारियों को श्रेष्ठ कार्य के लिये पुरस्कृत कर रहे थे।

श्री पटवा ने बताया कि जिस पर्यटन निगम को 13 साल पहले बोझ समझकर बंद करने का विचार किया गया था उसी ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में अपनी कार्य-प्रणाली में लगातार सुधार कर फायदे में पहुँचाया है। अधिकारी-कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और श्रेष्ठ दायित्वों के निर्वहन की वजह से आज मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम देश के श्रेष्ठ निगमों में शामिल हो गया है। श्री पटवा ने इन प्रयासों को आगे आने वाले समय में जारी रखने के साथ ही यह सोच, नई दिशा और नई तकनीक का इस्तेमाल कर इसमें और उत्तरोत्तर वृद्धि करने का संकल्प लेने का आव्हान किया।

निगम के अध्यक्ष श्री तपन भौमिक ने कहा कि अधिकारी/कर्मचारियों में छोटे कर्मचारियों को भी 'टूरिज्म अवार्ड' से नवाजा गया है। यह एक अभिनव पहल है। इसके लिए निगम द्वारा पहली बार ऑनलाइन आवेदन बुलाकर ज्यूरी द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। श्री तपन भौमिक ने बताया कि प्रदेश में पर्यटन के जितने विविध रंग बिखरे हैं, उतने संभवतः किसी अन्य प्रदेश में शायद ही हों। यह प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में श्रेष्ठ राज्य के रूप में तो उभरा है पर हमें इसे विश्व फलक पर लाने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों के सपनों को साकार करने का संकल्प लेना चाहिए।निगम के 22 अधिकारी/ कर्मचारी एवं 13 एजेन्सी और अन्य कर्मचारियों को टूरिज्म अवार्ड दिया गया। अवार्ड की विशेषता यह रही कि निगम ने छोटे कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया। इनमें श्रेष्ठ सफाई कर्मचारी का अवार्ड टूरिज्म विलेज शिवपुरी के श्री रमाकान्त कुरोसिया, पर्यटन विकास निगम भोपाल के श्री डम्मर बहादुर देबाकोटा को श्रेष्ठ भृत्य, क्षिप्रा रेसीडेन्सी उज्जैन के वॉचमेन श्री पूरन सिंह लड़िया , होटल पायल, खजुराहो के कर्मचारी श्री रामदास काछी को 'बेस्ट गार्डनर' एवं श्री मुन्नालाल पटेल को 'बेस्ट किचन हेल्पर,' क्षिप्रा रेसीडेंसी उज्जैन के श्री जे.बी. ठाकुर को 'बेस्ट कुक' के अवार्ड से नवाजा गया। एजेन्सी और अन्य कर्मचारी में भी छोटे कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। इनमें यशोधर्मन हाईवे ट्रीट, मंदसौर के श्री आकाश हंश को 'वेस्ट स्वीपर' चन्देरी(ताना बाना) के श्री बालचन्द्र प्रजापति को 'बेस्ट गार्डनर', वॉचमेन और सुरक्षा गार्ड' परसिली रिसोर्ट के श्री संजय गुप्ता को बेस्ट हेल्पर, 'बेस्ट प्यून' विन्ड एण्ड वेव्ज़ भोपाल के श्री सुरेश अंकिल को 'बेस्ट कुक' के लिए सम्मानित किया गया।

राज्य मंत्री श्री पटवा एवं निगम अध्यक्ष श्री तपन भौमिक ने ओंकारेश्वर के नजदीक विकसित सेलानी टापू जंगल रिसाँर्ट का रिमोट से शुभारंभ भी किया। उल्लेखनीय है कि ओंकारेश्वर के नजदीक सेलानी में एक और जल-पर्यटन स्थल ने आकार लिया है। इस जल-पर्यटन केन्द्र पर बोट क्लब सहित ाtढज, जलपरी, मोटर वोट और वाटर स्पोर्टस आदि की सुविधाएँ उपलब्ध करवायी जायेंगी। यहाँ पर्यटकों को ठहरने, जल-ाढाrड़ा गतिविधियों का लुफ्त उठाने सहित कोलाहल से दूर एवं शांत और निर्मल नीर से भरे मनोरम स्थल पर कुछ वक्त बिताने की सहूलियतें मिलेंगी। प्रबंध संचालक श्रीमती पल्लवी जैन ने निगम की गतिविधियों से अवगत करवाया। अपर प्रबंध संचालक सुश्री तनवी सुन्द्रियाल ने आभार व्यक्त किया।

Share it
Top