Home » मध्य प्रदेश » पं. दीनदयाल उपाध्याय हमारे मार्गदर्शक हैः चौहान

पं. दीनदयाल उपाध्याय हमारे मार्गदर्शक हैः चौहान

👤 admin5 | Updated on:25 May 2017 4:04 PM GMT
Share Post

भोपाल (ब्यूरो मप्र)। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और महामंडलेश्वर जगदगुरु स्वामी अवधेशानंद गिरि की उपस्थिति में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थापना का भूमि पूजन कार्पाम आज लालघाटी में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के दर्शन को आधार मानकर राज्य सरकार जन कल्याण के कार्य कर रही है।

इस अवसर पर आचार्य सभा के संयोजक स्वामी परमानंद सरस्वती जी, सांसद श्री आलोक संजर, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा एवं श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह, भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओम यादव, पूर्व महापौर श्रीमती कृष्णा गौर, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय हमारे मार्गदर्शक हैं। हमारे दर्शन का आधार है। सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। उन्होंने प्रतिमा स्थापना के लिये नगर-निगम और सांसद, विधायक सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार ज्ञापित किया।

महामंडलेश्वर जगतगुरु स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि एकात्मकवाद का चिंतन अद्वैत दर्शन का सार है। इसमें उपनिषदों का स्वर दिखाई देता है। अंतिम व्यक्ति के हित रक्षण का सम-सामयिक चिंतन है। जो जैव जगत के कल्याण और सह-अस्तित्व में विश्वास करता है। उन्होंने नगर के लोक मंगल के कल्याण की ईश्वर से कामना की।

महापौर श्री आलोक शर्मा ने कहा कि अंतिम व्यक्ति के कल्याण के पं. दीनदयाल उपाध्याय के स्वप्न को साकार करने के लिये संकल्पित हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिये रोटरियाँ हटाने का कार्य निगम द्वारा किया जा रहा है। इस ाढम में सबसे पहले आराध्य पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का प्रतिस्थापन किया गया। उन्होंने बताया कि नवीन प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण पर डेढ़ करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे।

चौराहे के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिये राष्ट्रीय राज मार्ग से 35 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

Share it
Top