menu-search
Mon Apr 29 2024 13:24:22 GMT+0530 (India Standard Time)
Visitors: 23401
कैंटर की चपेट में आकर एक की मौत , एक घायल
Share Post
नोएडा, नोएडा सेक्टर-108 के पास तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार दो इंजीनियरों को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की मौत हो गयी। थाना सेक्टर-39 के थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि बीती रात करीब 10 बजे सिविल इंजीनियर अरूण कुमार और संजय मोटरसाइकिल पर सवार होकर सेक्टर-110 मार्केट से एक्सप्रेस हाइवे की तरफ जा रहे थे तभी सेक्टर-108 के पास एक अज्ञात कैंटर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए दोनों को कुचल दिया।
इस घटना में दोनों इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने अरूण को मृत घोषित कर दिया। संजय की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
© 2017 - 2018 Copyright Veer Arjun. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire