Home » देश » 11 को श्रीलंका यात्रा पर रवाना होंगे प्रधानमंत्री

11 को श्रीलंका यात्रा पर रवाना होंगे प्रधानमंत्री

👤 admin6 | Updated on:7 May 2017 6:23 PM GMT

11 को श्रीलंका यात्रा पर रवाना होंगे प्रधानमंत्री

Share Post

विशेष प्रतिनिधि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे विशाल बौद्ध महोत्सव `बेसाक दिवस' में शामिल होने के लिये 11 मई को श्रीलंका रवाना होंगे।

कोलंबो में 12 से 14 मई के बीच आयोजित `अंतरराष्ट्रीय बेसाक दिवस' महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन का भी आयोजन होगा जिसमें 100 से अधिक देशों के 400 से उढपर प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। बौद्ध कैलेंडर में `बेसाक' एक अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है, जिसे भगवान बुद्ध के जन्म, आत्मज्ञान एवं उनके महापरिनिर्वाण के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।अधिकारियों ने आज बताया कि अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान मोदी के मध्य प्रांत स्थित कैंडी की यात्रा करने की संभावना है। यह क्षेत्र सीलोन चाय के उत्पादन के लिये मशहूर है। प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद मोदी की यह दूसरी श्रीलंका यात्रा होगी।अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रांत में प्रधानमंत्री मोदी के चाय बागान कर्मचारियों को संबोधित करने की संभावना है।प्रधानमंत्री कुछ बौद्ध मंदिरों की भी यात्रा कर सकते हैं।श्रीलंका की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मोदी की विशेष सुरक्षा के मद्देनजर मेजबान देश तकरीबन 6,000 पुलिस अधिकारियों को तैनात करेगा।इससे पहले मोदी ने वर्ष 2015 में श्रीलंका की यात्रा की थी।मोदी की यह यात्रा उनके समकक्ष रानिल विक्रमसिंघे की हालिया भारत यात्रा के तुरंत बाद होगी।श्रीलंकाई प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान मोदी और विक्रमसिंघे ने द्विपक्षीय मुद्दों एवं पारस्परिक हितों के संदर्भ में चर्चा की तथा दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों में तेजी लाने के लिये एक समझौते पर हस्ताक्षर किया।पड़ोसी देश में समृद्धि के प्रसार के लिये भारत की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए मोदी ने स्थिर, शांतिपूर्ण एवं समृद्ध श्रीलंका के दृष्टिकोण को साकार करने के लिये निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया।

Share it
Top