Home » देश » फड़णवीस का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, मुख्यमंत्री सुरक्षित

फड़णवीस का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, मुख्यमंत्री सुरक्षित

👤 Admin 1 | Updated on:25 May 2017 7:01 PM GMT

फड़णवीस का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, मुख्यमंत्री सुरक्षित

Share Post

मुंबई, (भाषा)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस का हेलीकॉप्टर आज लातूर में उस वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया जब उड़ान भरने के तत्काल बाद खराब मौसम के कारण पायलट ने उसे उतारने का प्रयास किया। हेलीकॉप्टर में चालक दल के दो सदस्यों सहित कुल छह लोग सवार थे और यह निलंगा क्षेत्र में उतरते वक्त उढपर के तारों से उलझ गया। दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, "हमारा हेलीकॉप्टर लातूर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया लेकिन मैं और मेरी टीम सुरक्षित है और "rक है। चिंता की कोई बात नहीं है।'' डीजीसीए के एक वरिष्" अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में राज्य सरकार का सिकोरस्काई हेलीकॉप्टर काफी क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारी ने बताया कि आज करीब 12 बजे उड़ान भरने के बाद पायलट ने हवा के बहाव में अनियमितताएं देखीं और हेलीकॉप्टर को नीचे उतारने का निर्णय किया। उतरते वक्त हेलीकॉप्टर उढपर से गुजर रहे तारों से उलझ गया।

और दुर्घटना का शिकार हो गया हालांकि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। अधिकारियों ने फ्लाइट कमांडर और मुख्यमंत्री से बात की है और दोनों ने यात्रियों के सुरक्षित होने की सूचना दी है। फड़णवीस राज्य भर के किसानों के लिए भाजपा के 'शिवार संवाद सभा' में भाग लेने के लिए लातूर गए थे।

मुख्यमंत्री ने बाद में संवाददाताओं से कहा, "मैं सुरक्षित हूं। यह एक छोटी दुर्घटना थी। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।'' एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टीगेशन ःएआईबीः मामले की जांच करेगा। यह भारतीय विमानों से जुडी सभी दुर्घटनाओं की जांच करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "कोई घायल नहीं हुआ। मेरे मीडिया सलाहकार केतन पा"क को हल्की चोटें आईं है।। महाराष्ट्र की 11 करोड़ जनता की दुआओं से मैं सुरक्षित हूं।'' हेलीकॉप्टर का पायलट भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। फडणवीस ने कहा, "यह एक नया हेलीकॉप्टर है। हम इस घटना के बारे में पुलिस से जानकारी लेंगे।'' हाल ही में विदर्भ क्षेत्र के गढ़चिरौली की यात्रा के दौरान भी उनके हैलिकॉप्टर में तकनीकी खामी आई थी जिसके बाद उन्हें नागपुर तक सड़क मार्ग से यात्रा करनी पड़ी थी।

Share it
Top