Home » पंजाब » गालिब रण सिंह वाल में मस्जिद हजरत अबू बकर का उद्घाटन

गालिब रण सिंह वाल में मस्जिद हजरत अबू बकर का उद्घाटन

👤 admin 4 | Updated on:25 May 2017 6:03 PM GMT
Share Post

लुधियाना, (राजकुमार )। जगराओं तहसील के गांव गालिब रण सिंह में आज मजलिस अहरार इस्लाम हिन्द की ओर से बनाई गई भव्य मस्जिद का उद्घाटन पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने अपने कर कमलों द्वारा किया। इस मौके पर नाइब शाही इमाम मौलाना उस्मान रहमानी, गांव के सरपंच हरसिमरन सिंह बाली, पंचायत मैंबर राजिन्द्र सिंह, दविन्द्र सिंह, सुखविन्द्र सिंह,हरजिन्द्र कौर, भगवंत सिंह, नरिन्द्र कौर, बलजीत सिंह, नंबरदार वीरइन्द्र सिंह व अन्य भी मौजूद थे। वर्णनयोग है कि गालिब रण सिंह वाल में एक दर्जन से अधिक मुस्लिम परिवार है जोकि पिछले लंबे समय से गांव में मस्जिद बनाने की कोशिश कर रहे थे, इन परिवारों की जरूरत को देखते हुए गांव के सरपंच हरसिमरन सिंह बाली ने शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी के साथ सम्पर्क कर गांव में एक भव्य मस्जिद का निर्माण करवाया। गांव में बनी यह मस्जिद अपनी खूबसूरती स्वयं ही ब्यां करती है। इस मौके पर शाही इमाम पंजाब ने कहा कि मस्जिद खुदा का घर है और इसके दरवाजे हर इंसान के लिए खुले है। उन्होंने कहा कि गांव के हिन्दू-सिख भाइयों ने मस्जिद के निर्माण में योगदान डाल कर कौमी एकता को मजबूत किया है। शाही इमाम ने कहा कि इस्लाम अमन का मजहब है और समाज में बराबरी का संदेश देता है तांकि किसी के साथ भेदभाव न किया जाए। इस मौके पर अल हबीब ट्रस्ट के महासचिव व नाइब शाही इमाम मौलाना उस्मान रहमानी ने सरपंच ंच हरसिमरन सिंह बाली और पंचायत मैंबरों को सम्मानित किया। उस्मान रहमानी ने बताया कि गांव में मस्जिद के निर्माण के दौरान वह जब भी लुधियाना से आये तो उनका हिन्दू-सिख भाईयों की तरफ से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया और कभी भी किसी चीज की कमी नहीं आने दी गई।

Share it
Top