Home » पंजाब » पुलिस ने लूटपाट करने वाले 2 लुटेरों को काबू किया

पुलिस ने लूटपाट करने वाले 2 लुटेरों को काबू किया

👤 admin 4 | Updated on:25 May 2017 6:06 PM GMT
Share Post

जालंधर ( अश्विनी ठाकुर )। थाना-5 की पुलिस ने नशे की हालत में लूटपाट करने वाले 2 लुटेरों को काबू किया है। उक्प लुटेरों ने कुछ माह पहले बस्ती शेख रोड स्थित सूद अस्पताल के बाहर महिला का पर्स झपटा था। आरोपियों की पहचान संजीव उर्फ काका पुत्र मदन लाल निवासी गुरु गोबिंद सिंह नगर लुधियाना व मोदी पुत्र साजन निवासी संतोषी नगर के रूप में हुई है। जांच अधिकारी ए.एस.आई. रविंद्र सिंह ने बताया कि 2 अप्रैल 2016 को गीता खुराना निवासी बस्ती शेख से दोनों लुटेरों ने पर्स झपट लिया था। पर्स में 2 मोबाइल फोन व 2 हजार की नकदी थी। इसके बाद दोनों लुधियाना फरार हो गए थे। पुलिस ने सूचना के आधार पर संजीव को काबू किया और संजीव के बयानों के बाद मोदी को पकड़ा। दोनों चिट्टे का सेवन करने के आदी हैं। संजीव के खिलाफ पहले ही कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से 2 मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। दोनों को अदालत के आदेशों के चलते कपूरथला जेल भेज दिया गया है।

Share it
Top