Home » उत्तर प्रदेश » पंकज बाबा के संरक्षण में हुआ दहेज रहित विवाह

पंकज बाबा के संरक्षण में हुआ दहेज रहित विवाह

👤 admin 4 | Updated on:20 May 2017 5:40 PM GMT

पंकज बाबा के संरक्षण में हुआ दहेज रहित विवाह

Share Post

मधुसूदन शर्मा

मथुरा। जयगुरुदेव आश्रम में चल रहे बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के पुण्य भण्डारे के चौथे दिन राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चन्द्र व बाबू राम ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित किया। सतीश चन्द ने कहा कि परमेश्वर द्वारा बनाये गये नियम एक हैं। उसी को धर्म कहते हैं। जब सृष्टि पर मानव की उत्पत्ति हुई थी तब केवल मानव धर्म रहा। उस समय कोई वर्ग, सम्प्रदाय नहीं था। सभी धर्मों का आधार सत्य और अहिंसा है। मोहम्मद साहब और ईसा मसीह, गुरु नानक आदि ने न कभी मान्स खाया और न शराब पिया। भौतिकवाद के बढ़ते प्रभाव के कारण धर्म की परिभाषा को धर्म के "sकेदारों ने उसको बदल दिया। जिसके कारण शराब में मांस और शराब का प्रचलन बड़ी तेजी से बढ़ा। आजादी की लड़ाई के समय राम राज्य की कल्पना किया गया लेकिन जब आजादी मिल गई तो देश के अधिकांश एम. पी., एम. एल. . मांस और शराब का सेवन करने लगे। बाबा जयगुरुदेव जी महाराज ने देश के जिम्मेदारों व आम जन से अशुद्ध खान-पान छोड़ने की अपील किया। लेकिन बाबा की बातों को लोगों ने नहीं माना। धर्म और राजनीति समाज के दो पहिये हैं। यदि धर्म में कोई खराबी आ जाती है तो उसे राजनीति सम्हाल लेता है और जब राजनीति में कोई खराबी आती है तो धर्म सम्हाल करता है। तब समाज की व्यवस्था अच्छी तरह से चलती है। धर्म को राजनीति से अलग कर देने पर राजनीति का स्वरूप बिगड़ जाता है। मेले में अनेक जोड़े दहेज रहित विवाह सम्पन्न हुये। मेले में स्थापित रेलवे टिकट घर से सभी स्टेशनों के टिकट मिल रहा है। श्रद्धालु गुरु पूर्णिमा में आने का संकल्प लेकर अपने घरों को तेजी से वापस जाने लगे हैं।

Share it
Top