Home » उत्तर प्रदेश » मृतक सर्राफा व्यवसायी के परिजनों को ढांढस देने पहुंचे साक्षी व जयन्त

मृतक सर्राफा व्यवसायी के परिजनों को ढांढस देने पहुंचे साक्षी व जयन्त

👤 admin 4 | Updated on:21 May 2017 4:51 PM GMT

मृतक सर्राफा व्यवसायी के परिजनों को ढांढस देने पहुंचे साक्षी व जयन्त

Share Post

मधुसूदन शर्मा

मथुरा। भाजपा के वरिष्" नेता व उन्नाव के सांसद उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज व राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव व पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने मृतक सर्राफा व्यवसायी मेघ अग्रवाल व विकास अग्रवाल के घर पहुंच परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि वह इस जघन्य हत्याकांड से काफी व्यथित हैं, भारतीय जनता पार्टी उनके साथ है। उन्होंने कहा कि लोग अभी पूरी तरह खुलासे से संतुष्ट नहीं है पुलिस को और भी गहनता से जांच करनी चाहिए। वहीं रालोद महासचिव जयंत चौधरी ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधा। इससे पूर्व सांसद साक्षी महाराज ने ब्रज फ्रेस क्लब पहुंच ब्रज फ्रेस क्लब अध्यक्ष व उपजा फ्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट से मुलाकात की और इस दौहरे हत्याकांड के बारे में जानकारी ली। इस दौरान पूर्व सांसद कुं. मानवेन्द्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. तेजवीर सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह भरंगर, डा. अशोक अग्रवाल, वीरपाल मलिक, रविन्द्र नरवार, सहित बड़ी संख्या में रालोद व भाजपाई मौजूद रहे।

Share it
Top