Home » उत्तर प्रदेश » मथुरा-वृन्दावन को तीर्थ स्थल घोषित किये जाने की मांग

मथुरा-वृन्दावन को तीर्थ स्थल घोषित किये जाने की मांग

👤 admin 4 | Updated on:23 May 2017 4:22 PM GMT

मथुरा-वृन्दावन को तीर्थ स्थल घोषित किये जाने की मांग

Share Post

रोहन सिंह

गोवर्धन। मथुरा-वृन्दावन को नगर निगम का दर्जा दिये जाने के बाद शासन से अब तीर्थ स्थल घोषित करने मांग उ"ने लगी है। ब्रजवासियों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री ब्रज के मथुरा-वृन्दावन व गोवर्धन तीर्थ स्थली का दर्जा दिलाएंगे। इस सम्बन्ध में सर्व ब्राह्मण सभा की ओर से लखनऊ जाने से पूर्व कैबनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पत्र दिया गया। नगर अध्यक्ष मथुरा के अखिलेश गौड़ के निर्देशन दिये गये पत्र में मथुरा-वृन्दावन को नगर निगम बनाये जाने पर भी आभार जताया। तीर्थ स्थल घोषित करने की मांग करते हुए पं. अमित भारद्वाज ने बताया कि मथुरा-वृन्दावन व गोवर्धन में साल भर में करोड़ों श्रद्धालु आस्था व्यक्त करने आते हैं। मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण की आराध्य यमुना महारानी हैं। गोवर्धन में गिरिराज जी की तलहटी है। श्रद्धालुओं के अनुरूप सुविधाएं नहीं हैं। यहां विदेशी श्रद्धालु भी आस्था व्यक्त करने आते हैं। वर्षों से ब्रजवासियों की ओर से तीर्थ स्थल घोषित करने की मांग की जा रही है। अब आदित्य योगी के मुख्यमंत्री बनते ही ब्रजवासियों को पूरी उम्मीद है। कैबनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण ने भी आश्वस्त किया है कि जल्द से जल्द मुख्यमंत्री इस मांग को पूरी करेंगे। इस अवसर पर चन्द्र मोहन दीक्षित, मुकेश शर्मा, उमेश पंडित, अम्बरीश शर्मा, विनोद दीक्षित, संजय शर्मा, पं0 अमित भारद्वाज आदि थे।

Share it
Top