Home » आपके पत्र » रोमन सम्राट जूलियस सीजर श्रेष्ठ योद्धा

रोमन सम्राट जूलियस सीजर श्रेष्ठ योद्धा

👤 | Updated on:2 Aug 2016 12:30 AM GMT
Share Post

 रोमन सम्राट जूलियस सीजर की गिनती दुनिया के श्रेष्ठ योद्धाओं में की जाती है। वह स्वयं को वीनस देवी का वंशज मानते थे। सीजर भी अपने पूर्वजों की राह पर चलते हुए एक तानाशाह बन गया। उसने अपने जीवन में अनेक युद्ध लड़े। उसके दोस्तों की संख्या खासी थी और दुश्मन भी अनेक थे, जो तरह-तरह से उसके खिलाफ साजिश रचते रहते थे। सीजर इन सब चीजों की परवाह नहीं करता था। जीवन के हर पल को भरपूर जीने में ही सुख है। इसलिए घोर विपत्ति में भी वह जरा भी परेशान नहीं होता था। उसमें काम करने की एक धुन थी। उसके बारे में मशहूर है कि वह एक बार में तीन काम एक साथ करता था। -मंजीत सिंह, कीर्ति नगर, दिल्ली। `अंतरिक्ष कठोर है, पर हम डटे रहेंगे' अंतरिक्ष की सैर कराने के लिए विमान तैयार कर रही कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक ने कहा है कि अंतरिक्ष में जाने की उसकी कोशिशें जारी रहेंगी। शुक्रवार को कंपनी का एक परीक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। कैलिफोर्निया के मोहावी रेगिस्तान में कंपनी के रॉकेटशिप `स्पेसशिप टू' में हुए धमाके में एक पायलट की मौत हो गई थी और दूसरा बुरी तरह घायल हो गया था। दुर्घटना की जांच जारी है। वर्जिन ग्रुप के संस्थापक और व्यावसायिक अंतरिक्ष यात्रा के पुराने समर्थक रिचर्ड ब्रैंसन ने कहा कि इस दुर्घटना से उन्हें बहुत `धक्का लगा है और दुख हुआ है' लेकिन वे `प्रयास जारी रखेंगे।' वर्जिन गैलेक्टिक को उम्मीद है कि वह 2015 में अपना पहला व्यावसायिक विमान अंतरिक्ष में भेज पाएगा। लॉस एंजेल्स टाइम्स के अनुसार जस्टिन बीबर, एश्टन कुचर और लियानार्डो डी कैप्रियो जैसी मशहूरों शख्सियतों ने कंपनी की अंतरिक्ष सैर कराने वाले विमान की टिकट ले रखी है। कंपनी इस अंतरिक्ष यात्रा के लिए 2,50,000 डॉलर (करीब एक करोड़ 53 लाख रुपए) की दर से 700 टिकट बेच चुकी है। ब्रैंसन ने कहा है कि अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ वह भी पहले विमान से अंतरिक्ष में जोंगे। `स्पेसशिप टू' नौ महीने पहले पहले कैलिफोर्निया के बेकर्सफील्ड कस्बे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उसके बाद यह इस विमान का पहला परीक्षण था। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि स्पेसशिप टू में तब `एक गंभीर असंगति' आ गई थी जब यह इसे लांच करने वाले `वाइटनाइट टू' एयरक्राफ्ट से अलग हुआ था `वाइट नाइट टू' सुरक्षित जमीन पर उतर गया था। बाद में पता चला कि अंतरिक्ष यान एक नए तरह के रॉकेट ईंधन का इस्तेमाल कर रहा था जिसका अभी तक इस्तेमाल नहीं हुआ था, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इसका जमीन पर गहन परीक्षण किया गया था। अमेरिकी राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने शनिवार से मामले की जांच शुरू कर दी है, जो कई दिन चलेगी। अधिकारियों का कहना है कि संघीय उड्डयन प्रशासन भी मामले की जांच कर रहा है। एक ब्लॉग पोस्ट में ब्रैंसन ने कहा कि इस अभियान से जुड़े सभी लोग `बेहद दुखी' हैं। उन्होंने लिखा कि हम सबकी संवेदनों इस दुखद हादसे से प्रभावित लोगों के परिवारों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष कठोर है, लेकिन कोशिश के जाने योग्य है। हम लोग डटे रहेंगे और साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे। -रमेश कुमार, नरेला, दिल्ली। एक अनार से सौ बीमारियों का इलाज एक अनार सौ बीमारियों का इलाज है। यह स्वस्थ और खूबसूरत त्वचा के लिए सबसे बेहतरीन प्रकृति प्रदत्त उपहार है। रोजाना सिर्प एक अनार आपकी सेहत को बिल्कुल दुरुस्त बनाए रखता है। इसमें विटामिन ए, सी और ई के साथ-साथ फोलिक एसिड भी होता है। इसमें एंटी-आक्सीडेंट, एंटी-वाइरल तत्व होते हैं। आज हम आपको इस अनार के ही कई फायदे बताने जा रहे हैं। इन्हें जानकर आप रोजाना अनार खाना शुरू कर देंगे। अनार में एंटी-ऑक्सीडेंट होने की वजह से यह शरीर को फी रेडिकल्स (सूरज की रोशनी और पॉल्यूशन की वजह से बनने वाले रेडिकल्स) से बचाता है। ये रेडिकल्स स्किन में ढीलापन लाते हैं और व्यक्ति समय से पहले बूढ़ा लगने लगता है। यह हड्डियों को मजबूत करने, ब्लड सर्पुलेशन को सही रखने और वजन कम करने में भी बहुत लाभकारी होता है। अनार खाने से शरीर में खून का प्रवाह ठीक रहता है। इसके साथ-साथ यह हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक को भी ठीक कर देता है। अनार में एंटी-आक्सीडेंट काफी होने के कारण होने के कारण ये खराब केलोस्ट्रॉल को शुरुआती अवस्था में ही रोक देता है। -सुभाष बुड़ावन वाला,

Share it
Top