Home » आपके पत्र » कैसे दिखे कम उम्र

कैसे दिखे कम उम्र

👤 | Updated on:3 Aug 2016 12:51 AM GMT
Share Post

   हर व्यक्ति बढ़ती उम्र का प्रभाव कम करना चाहता है पर कम उम्र दिखने के लिए आवश्यक है स्लिम होना और स्लिम होने के लिए आपको मोटापे पर नियंत्रण रखना आवश्यक हो जाता है। इसके अलावा उम्र बढ़ने के साथ-साथ हम उतने क्रियाशील नहीं रहते जितने कि युवावस्था में थे और हमारी चयापचय क्रिया की दर में भी कमी आती है। उम्र बढ़ने के साथ हमारी मांसपेशियां भी सिकुड़ती हैं और यह सिकुड़न ऊपर से नीचे की ओर होती है जिससे हम मोटे दिखाई देते हैं। बढ़ती उम्र में शारीरिक व्यायाम करना भी कम हो जाता है। फलस्वरूप मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और उनमें लचीलापन भी कम होने लगता है। इन सभी परिवर्तनों को समाप्त तो नहीं किया जा सकता पर कम अवश्य किया जा सकता है। आइए देखें कि बढ़ती उम्र में कैसे युवा दिख सकते हैं। बढ़ती उम्र में व्यायाम करना बहुत मुश्किल लगता है लेकिन आसान व्यायाम, पैदल चलना, तैराकी, साइकिल चलाना, सीढ़ियां चढ़ना उतरना कुछ ऐसे व्यायाम हैं जो हमारे शरीर की अतिरिक्त कैलोरी तो खर्च करते ही हैं, साथ ही हमारे शरीर में चयापचय क्रिया की दर को भी तेज करते हैं। व्यायाम करने से हड्डियां व मांसपेशियां मजबूत होती हैं और हृदय की शक्ति भी बढ़ती है। इसके अतिरिक्त अपनी डाइट में भी परिवर्तन करें। जंक फूड जैसे बर्गर आदि कम खाएं। वसा की मात्रा भी कम करें क्योंकि ये हमारे शरीर में कैलोरी की मात्रा अधिक करते हैं। कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन, अनाज, आलू उबले हुए अधिक खाएं। इसके अतिरिक्त अपनी डाइट निर्धारण करते समय निम्न बातों को ध्यान दें। प्रतिदिन 1300 कैलोरी से कम भोजन न करें। इससे कम कैलोरी युक्त भोजन स्वास्थ्य की दृष्टि से हानिकारक हो सकता है। एक ही बार अधिक खाने की अपेक्षा दिन में 4-5 बार थोड़ा-थोड़ा करके खाएं। नाश्ता अवश्य करें पर इसे कम कैलोरी युक्त बनाएं। दिन का आखिरी खाना थोड़ा खाएं क्योंकि रात्रि के समय हम कोई क्रिया नहीं करते इसलिए कम कैलोरी खर्च होती है।दिन में 8-10 गिलास पानी अवश्य पिएं। धीरे खाएं। जूस पीने के बजाय ताजे फलों का सेवन करें। इच्छा से थोड़ा कम खाना खाएं। -मुकेश अग्रवाल, शाहदरा, दिल्ली। खाना बनाते समय छोटी-छोटी गलतियां होती हैं जिन लोगों को खाना बनाना अच्छा लगता है, उनके लिए खाना बनाना चुटकियों का काम होता है। अक्सर खाना बनाते समस्या उन लोगों के साथ होती है, जो कभी-कभी खाना बनाते हैं। ऐसे लोगों से खाना बनाते समय अक्सर छोटी-छोटी गलतियां हो जाती हैं। ये गलतियां ऐसी होती है जिससे खाने का स्वाद भी बिगड़ जाता है, लेकिन कुछ बातों को ध्यान में रखकर आप किचन के काम में परफेक्शन ला सकते हैं। नमक ज्यादा हो जाए तो- यदि सब्जी या सूप में नमक ज्यादा हो जाए, तो एक चौथाई आलू छीलकर सूप में डाल दें। यह अतिरिक्त नमक सोख लेगा और आपको स्वाद के साथ भी कोई समझौता नहीं करना पड़ेगा, लेकिन सूप सर्व करने से पहले आलू निकालना न भूलें। यदि सब्जी सूखी या मसालेदार हो तो बेसन डाल सकते हैं। यह भी नमक कम करने का काम करता है। चावल जल जाए तो क्या करेंöयदि पकाते समय चावल हल्का जल जाए, तो उन्हें फेंके नहीं। बस चावलों को आंच से उतारकर उसके ऊपर सफेद ब्रेड दस मिनट के लिए रख दें। यह चावलों से जली हुई महक खत्म कर देगी और चावल फिर से खाने लायक हो जाएंगे।. पुदीने की चटनी बनाएं तो ये याद रखेंöपुदीने की चटनी यदि आप मिक्सी में बना रही हैं, तो इसे ज्यादा देर तक मिक्सी में न पीसें। दरअसल, ज्यादा देर तक पीसते रहने से पत्ते के तेल से विकृत गंध निकलना शुरू हो जाती है। जो चटनी के स्वाद को खराब कर देती है। सिर्प पुदीने की चटनी बनाना चाहती हैं, तो ग्राइडिंग स्टोन यानी सिलबट्टे पर पीसें। इस तरीके से पत्ते का तेल धीरे-धीरे निकलता है। इस कारण स्वाद खराब होने की संभावना कम हो जाती है। एक नींबू में तकरीबन तीन चम्मच तक रस होता है, लेकिन हम कभी भी उसका सारा रस नहीं निकाल पाते।यदि आप नींबू का पूरा रस निकालना चाहते है तो नींबू को पहले बीस सेकंड के लिए माइक्रोवेव में गर्म करें। फिर उसे बीच से काटकर रस निकालें। इससे नींबू का सारा रस निकल जाएगा। दूध को फीज में रखना भूल गएöयदि आप गर्मी के मौसम में दूध को फीज में रखना भूल गए और दूध फटने का डर सता रहा हो तो उसमें थोड़ा सा मीठा सोडा डाल दें। दूध नहीं फटेगा। प्याज काटे तो ये करेंöप्याज काटते समय आंखों में आंसू आना स्वाभाविक है, लेकिन इससे बचने का एक बहुत अच्छा तरीका है। प्याज को छीलकर दो हिस्सों में काट लें।  एक बड़ी कटोरी में पानी लेकर उन दोनों हिस्सों को कुछ देर के लिए पानी में रख दें। -मंजीत सिंह, शालीबाग, दिल्ली। अब नौ डॉलर के कंप्यूटर की तैयारी! अमेरिका में कैलिफोर्निया की एक कंपनी केडिट कार्ड के साइज का चिप कंप्यूटर बनाने की कोशिश कर रही है। इसकी कीमत होगी नौ डॉलर। `नेक्स्ट थिंग' नाम की कंपनी अपनी प्रोजेक्ट पूरी करने के आखिरी चरण में है और इसके लिए इसे चाहिए 50 हजार डॉलर। वो इसे 2016 की शुरुआत में बाजार में लाना चाहती है। इसके पहले वर्जन में 1 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर, 512 एमबी रैम और 4 गीगा बाइट का ऑन बोर्ड स्टोरेज होगा। बाजार में छोटे और तेज कंप्यूटरों की होड़ है। ऐसे में चिप कंप्यूटर बाजार में आया तो लोकप्रिय बेयरबोन कंप्यूटर `रास्पबेरी पाई' को टक्कर दे सकता है। इसमें वाई-फाई और ब्लू-टूथ 4।0 की सुविधा होगी जो कि `पाई' में नहीं है। -सुरेश शर्मा, लक्ष्मीनगर, दिल्ली।

Share it
Top