Home » आपके पत्र » अकल्पनीय बहानों की भरमार बेशुमार

अकल्पनीय बहानों की भरमार बेशुमार

👤 | Updated on:4 Oct 2016 12:35 AM GMT
Share Post

   आज मुझे बुखार है या बीवी की तबीयत खराब है, दफ्तर न आने का मन हो तो ऐसे बहाने हम सभी कभी न कभी तो बनाते ही हैं। हालिया शोध में कुछ ऐसे बहानों का भी पता चला है जिनकी कल्पना आप सपने में भी नहीं कर सकते हैं। कैरियर बिल्डर कंपनी के एक सर्वेक्षण में दफ्तर न आने को लेकर लोगों के सामान्य व अजीबोगरीब बहानों की फेहरिस्त बनाई गई। इस शोध में पाया गया कि लोगों ने दफ्तर से छुट्टी के लिए ऐसे बहाने भी बनाए हैं जिसमें उन्होंने छुट्टी के लिए यूनिफॉर्म में आग लग जाने या गलती से प्लेन पर बैठ जाने जैसे कारण बताएं हैं। शोध में यह भी पाया गया है कि करीब 28 प्रतिशत कामकाजी लोग ठीक होने पर भी बीमार पड़ने का बहाना सबसे अधिक बनाते हैं। इन बहानों के पीछे असल वजह क्या है, यह जानकर भी आपको कम ताज्जुब नहीं होगा। शोध में पाया गया कि 29 प्रतिशत कर्मचारियो ने माना कि वे अधिकतर दिन में आराम करने के लिए बहाने बनाते हैं। वहीं 21 प्रतिशत लोगों ने माना कि वे बहाने बनाते हैं। -सुभाष बुड़ावन वाला, 18, शांतिनाथ कार्नर, खाचरौद।    

Share it
Top