वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

चाय पर चर्चा में ऑटो चालकों का दर्द आया सामने : रेखा

प्रकाशित: 09-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (वीर अर्जुन)। : र्ड-10 की कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रेखा द्वारा आयोजित “चाय पर चर्चा'' कार्पाम में ऑटो रिक्शा चालकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया। इस दौरान चालकों ने बताया कि दिल्ली की परिवहन व्यवस्था की रीढ़ होने के बावजूद उन्हें आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। चालकों ने कहा कि उनके लिए पर्याप्त ऑटो स्टैंड नहीं हैं, जिसके कारण उन्हें घंटों धूप, गर्मी और बारिश में सड़क किनारे खड़े होकर सवारी का इंतजार करना पड़ता है।
उन्होंने यह भी बताया कि सीमित आय के कारण बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाना और परिवार के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं जुटाना उनके लिए कठिन होता जा रहा है। कई चालकों ने शिकायत की कि सभी दस्तावेज पूरे होने के बावजूद उन्हें अनावश्यक परेशानियों और उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। उनका कहना था कि मेहनत करने के बाद भी उनका जीवन पहले से अधिक कठिन हो गया है और सरकार के दावे जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाते। चर्चा के दौरान कई ऑटो चालकों ने कहा कि वे कांग्रेस सरकार के दौर को याद करते हैं, जब मेहनत करके सम्मानपूर्वक रोज़ी-रोटी कमाना अपेक्षाकृत आसान था। उनका कहना था कि वर्तमान और हाल के वर्षों की सरकारों की नीतियों ने उनके जीवन में आर्थिक संकट और असुरक्षा बढ़ा दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर मेहनतकश वर्ग की समस्याओं को प्राथमिकता मिलेगी। ब्लॉक अध्यक्ष रेखा ने आश्वासन दिया कि ऑटो चालकों की आवाज़ को मजबूती से उठाया जाएगा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।