कॉकरोच जनता पार्टी देश में युवाओं के बीच बढ़ती बेचैनी का प्रतिबिंब: वेणुगोपाल
प्रकाशित: 25-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
त्रिशूर, (भाषा)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के खिलाफ केंद्र सरकार की कार्वाई की रविवार को आलोचना करते हुए कहा कि यह व्यंग्यात्मक डिजिटल संग"न देश के युवाओं में बढ़ती बेचैनी का प्रतिबिंब है और इसे दबाया नहीं जाना चाहिए।
वेणुगोपाल ने केरल के त्रिशूर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अगर युवा पीढ़ी की चिंताओं को नजरअंदाज किया जाता रहा, तो कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन एक व्यापक राजनीतिक विरोध आंदोलन में तब्दील हो सकता है। कांग्रेस नेता ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत आज जिस सबसे बड़ी समस्या का सामना कर रहा है, वह ऐसी सरकार का अभाव है, जो लोगों की समस्याओं का समाधान कर सके। वेणुगोपाल ने कहा, युवा ऐसी सरकार चाहते हैं, जो उनकी भावनाओं और चिंताओं का सम्मान करे। अगर ऐसे आंदोलनों को दबाने की कोशिश की गई, तो ये और भी मजबूत होंगे। कांग्रेस नेता ने सीजेपी से जुड़े घटनाक्रमों को जनता के आक्रोश की अभिव्यक्ति बताया, जिसका उद्देश्य सरकार की आंखें खोलना है।
उन्होंने कहा कि ऐसी भावनाओं को कुचलने का प्रयास करने के बजाय उन्हें सकारात्मक रूप से देखा जाना चाहिए। वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई युवाओं को विरोध-प्रदर्शन की ओर धकेल रही है। उन्होंने सवाल किया कि युवाओं में बढ़ती निराशा के लिए कौन जिम्मेदार है। वेणुगोपाल ने ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर दिन तेजी से बढ़ रही हैं और देश के लिए आगे क"िन समय आने वाला है। एआईसीसी महासचिव ने कहा, प्रधानमंत्री को प्रदर्शनकारियों के गुस्से को दबाने की कोशिश करने के बजाय लोगों के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए। वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ईंधन की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी उपाय करने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री घरेलू मुद्दों का समाधान तलाशने के बजाय विदेश दौरों पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। पिछले हफ्ते सामने आए और सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुए व्यंग्यात्मक डिजिटल संग"न कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स अकाउंट को बृहस्पतिवार को भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया। इसके तुरंत बाद कॉकरोच इज बैक नाम से एक नया हैंडल कॉकरोच मरते नहीं टैगलाइन के साथ ऑनलाइन सामने आया।