प्रधान के इस्तीफे तक कांग्रेस चैन से नहीं बै"sगी : नीट पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी
प्रकाशित: 25-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी तब तक चैन से नहीं बै"sगी, जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) जैसी परीक्षा में पेपर लीक को रोकने के लिए एक पुख्ता व्यवस्था लागू नहीं हो जाती। उन्होंने हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों का एक वीडियो साझा किया, जिसमें नीट परीक्षा के पेपर लीक का मुद्दा उ"ाया गया और प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई। छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रधान के खिलाफ नारे भी लगाए। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, wजब लाखों युवा सड़कों पर हैं, 22 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है और प्रधानमंत्री चुप हैं, तब सरकार प्रतिक्रिया देने पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रही है, बल्कि टालमटोल करने में व्यस्त है।w गांधी ने एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा, wजब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता और नीट जैसे पेपर लीक रोकने के लिए पुख्ता व्यवस्था नहीं बनती, हम रुकेंगे नहीं। पेपर लीक होने के कारण नीट-स्नातक परीक्षा रद्द होने के बाद से कांग्रेस मांग कर रही है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान या तो इस्तीफा दें या उन्हें बर्खास्त किया जाए।