वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

खेल मंत्री ने अतिका मीर को मदद का आश्वासन दिया

प्रकाशित: 09-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नयी दिल्ली, (भाषा)। यूनान में चैंपियंस ऑफ द फ्यूचर एकेडमी (सीओटीएफए) के दूसरे दौर में शानदार सफलता हासिल करने वाली भारत की 11 वर्षीय रेसर अतिका मीर ने खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की।मांडविया ने रविवार को अपने आवास पर अतिका और उसके परिवार से मुलाकात की और मुंबई में जन्मी इस युवा रेसर को फॉर्मूला वन तक पहुंचने के सफर में मदद करने का वादा किया। कोई भी महिला ड्राइवर 1992 के बाद फॉर्मूला वन मंर भाग नहीं ले पायी है। अतिका को फॉर्मूला वन अकादमी से समर्थन हासिल है। अतिका ने सोशल मीडिया पर लिखा, सर, प्रोत्साहन और बहुमूल्य सलाह के लिए आभार। माननीय मंत्री ने मेरे हाल के प्रदर्शनों की सराहना की। उन्होंने मुझे फॉर्मूला वन में जगह बनाने के मेरे सपने को साकार करने में हर संभव मदद और समर्थन का आश्वसन भी दिया है।
खेल मंत्री ने भी बै"क की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।
अतिका मई के आखिरी सप्ताह में सीओटीएफए के इतिहास में चैंपियनशिप के राउंड 2.2 में द्रालीफाइंग और हीट में शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद फाइनल में बड़े अंतर से जीत हासिल करने वाली केवल तीसरी ड्राइवर बनी थी।
मांडविया भारत में फॉर्मूला वन की वापसी के लिए उत्सुक हैं। भारत ने आखिरी बार 2013 में फॉर्मूला वन की मेजबानी की थी।