20 दिन से जमीन से 2 फिट के सहारे लटक रही एलटी लाइन,दो बिजली पोल धराशाई,हादसे का इंतजार कर रहा बिजली विभाग
प्रकाशित: 09-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। सरोजनीनगर क्षेत्र के गहरू पावर हाउस केंद्र अंतर्गत ग्राम गडरियन खेड़ा पिपरसंड में आंधी-तूफान के चलते दो विद्युत खंभे टूटकर जमीन पर गिर कर हुए धराशाई हो गए थे । ग्रामीणों ने इसकी सूचना गहरू पवार हाउस क़ो दी गई , जिसको अभी तक विभाग ने संज्ञान मे नहीं लिया । दो विद्युत खंभों की मरम्मत न होने से ग्रामीणों में भारी आाढाsश व्याप्त है। 20 दिनों से एलटी लाइन जमीन से महज दो फीट की ऊंचाई पर लटक रही है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अब तक मौन बने हुए हैं।
सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित गहरू पवार हाउस केंद्र से गडरियन खेड़ा गांव में आंधी-तूफान के दौरान दो विद्युत पोल धराशायी हो गए थे। इसके बाद से एलटी विद्युत लाइन 20 दिनों से लटक रही है। गांव के लोगों ने कई बार गहरू पावर हाउस के लाइनमैन एवं विभागीय कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी, लेकिन अभी तक लाइन को ठीक नहीं कराया गया ।
गडरियन खेड़ा गांव निवासी अनिल कुमार यादव ने बताया कि लाइन के नीचे से रोजाना बच्चे, महिलाएं और पशु गुजरते हैं। ऐसे में करंट फैलने अथवा तार टूटकर गिरने की आशंका लगातार बनी हुई है। वहीं अखिलेश ने बताया कि यदि समय रहते खंभों को सही नहीं कराया गया तो , बड़ा हादसा हो सकता है । वहीं ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को आंधी पानी तूफान में टूटे खंभों और एलटी विद्युत लाइन खंभे से लटक रही इसकी शिकायत सरोजनीनगर गहरू पवार हाउस दी गई , लेकिन विभाग ने संज्ञान मे नहीं लिया गया , जोकि 20 दिन से वहीं टूटे खंभों से एलटी विद्युत लाइन जमीन से दो फीट से लटक रही है । सुरेंद्र पाल ने कहा अगर समय से क्षतिग्रस्त खंभों को तत्काल नहीं बदला गया तो लाइन जमीन से महज दो फीट की ऊंचाई पर लटक रही है, ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अब तक मौन बने हुए हैं ।
वही इस मामले को लेकर एसडीओ को कई बार फोन किया तो फोन आउट ऑ़फ एरिया बोलता रहा।वह दूसरी ओर गहरू पावर हाउस को फोन किया लेकिन फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। वहीं ट्विटर के माध्यम से अधिकारियों ने इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को भेज कर समाधान करने के लिए कहा है।