वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

जयशंकर ने रूबियो से कहा- 1.4 अरब भारतीयों को सबसे सस्ता ईंधन उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता

प्रकाशित: 25-05-2026 | लेखक: आदित्य नरेंद्र
जयशंकर ने रूबियो से कहा- 1.4 अरब भारतीयों को सबसे सस्ता ईंधन उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता
आदित्य नरेन्द्र
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ हैदराबाद हाउस में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत की स्पष्ट नीतियों पर जोर दिया। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के बाद यह प्रेस इंटरैक्शन हुआ।
जयशंकर ने कहा, हमारी साझा चुनौतियों में प्रमुख है आतंकवाद। इस संबंध में हमारी स्थिति बिल्कुल स्पष्ट है। यह जीरो टॉलरेंस की है। उन्होंने दोनों देशों की एजेंसियों के बीच मजबूत सहयोग की सराहना की और 26/11 मुंबई हमलों के एक प्रमुख प्लानर के अमेरिका से भारत प्रत्यर्पण का विशेष उल्लेख किया।
ऊर्जा सुरक्षा पर जयशंकर ने जोर देते हुए कहा, ऊर्जा मुद्दों के संबंध में, हमारी ऊर्जा सुरक्षा के लिए यह जरूरी है कि हमारे पास एकाधिक स्रोत हों - बड़े, भरोसेमंद और किफायती स्रोत। उन्होंने कहा कि यह डी-रिस्किंग का युग है और ऊर्जा क्षेत्र में यह और भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने अमेरिका को भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण और भरोसेमंद ऊर्जा स्रोत बताया तथा दोनों देशों के बीच ऊर्जा आयात में उल्लेखनीय वृद्धि का पा किया। 1.4 अरब भारतीयों के लिए किफायती और सुलभ ऊर्जा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
रूस संबंधों पर जयशंकर ने खुलकर कहा, हमारा रूस के साथ संबंध है हमारा यूरोप के साथ है, पोन के साथ है उन्होंने भारत की मल्टी-अलाइनमेंट नीति को रेखांकित किया, जिसमें राष्ट्रीय हितों के आधार पर कई संबंधों का प्रबंधन किया जाता है।
अन्य मुद्दों पर चर्चा में व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने, इंडो-पैसिफिक, रक्षा, प्रौद्योगिकी और पश्चिम एशिया में स्थिरता शामिल थी। दोनों पक्षों ने सुरक्षित समुद्री व्यापार और खुले ऊर्जा बाजारों पर भी जोर दिया।
यह बैठक भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।