वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

जून के मध्य में चीन की यात्रा पर जाएंगे नेपाल के विदेश मंत्री खनाल

प्रकाशित: 09-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
का"मांडू, (भाषा)। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल मध्य जून में चीन की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। उनके कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह उनके पदभार संभालने के बाद चीन की पहली आधिकारिक यात्रा होगी। विदेश मंत्री सचिवालय ने पुष्टि की है कि खनाल 15 से 16 जून तक दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर चीन जाएंगे। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने अभी तक यात्रा की आधिकारिक तिथियों या अन्य विवरणों की घोषणा नहीं की है। यात्रा के दौरान उनके चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के अंतरराष्ट्रीय विभाग के प्रमुख लियू हाइजिंग तथा चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने की संभावना है। इसके अलावा, उनके चीन में नेपाली प्रवासी समुदाय के साथ बातचीत करने की भी उम्मीद है। वे 16 जून को का"मांडू लौटेंगे। इससे पहले शिशिर खनाल ने 5 से 7 जून तक भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा की थी, जिसे उन्होंने सार्थक बताया था और कहा था कि द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में "ाsस कदम उ"ाए गए हैं।