वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

भारत की जांच एजेंसियां: सफलता, चुनौतियां और सावधानी की जरूरत

प्रकाशित: 03-06-2026 | लेखक: संपादकीय टीम
विवेक शुक्ला
ये सच है कि भारत की तेजी से बदलती आर्थिक और शैक्षणिक व्यवस्था में सरकारी जांच एजेंसियां कानून के शासन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और आयकर विभाग जैसी संस्थाएं वित्तीय अपराधों, मनी लॉन्ड्रिंग, कर चोरी, फ्रॉड और भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर संघर्ष कर रही हैं। इनकी मेहनत, समर्पण और कई बड़ी सफलताओं की सराहना अवश्य की जानी चाहिए।
हालांकि, इन एजेंसियों को कई गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। आधुनिक वित्तीय अपराध अब अत्यंत जटिल, बहु-राज्यीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के हो गए हैं। मनी लॉन्ड्रिंग के नेटवर्क अक्सर शेल कंपनियों, ािढप्टोकरेंसी और विदेशी बैंकों के माध्यम से चलते हैं, जिनका पता लगाना बेहद कठिन होता है।
एजेंसियों के पास संसाधनों की कमी, तकनीकी बुनियाद की सीमाएं और विशाल डेटा की छानबीन का बोझ भी है। इसके अलावा, राजनीतिक दबाव, मीडिया की तीखी नजर और समयबद्ध परिणाम देने की अपेक्षा उन्हें लगातार दबाव में रखती है। इन चुनौतियों के बावजूद उन्हें अपनी कार्रवाइयों में निष्पक्षता, प्रािढयागत न्याय और सावधानी बनाए रखनी चाहिए। इनका कामकाज कमोबेश निष्पक्ष रहता भी है।
पर, अच्छी नीयत के बावजूद, अधूरी जांच के आधार पर जारी की गई प्रेस रिलीज या तीखे सार्वजनिक बयान कभी-कभी निर्दोष संस्थानों, व्यवसायों और शिक्षा केंद्रों की साख को स्थायी रूप से नुकसान पहुंचा सकते हैं। सालों की मेहनत और विश्वास एक रात में धूल-धूसरित हो सकता है।
इस संदर्भ में इघ्घ्ऊव्Eिं का मामला उल्लेखनीय है। 1992 में स्थापित यह प्रतिष्ठित संस्थान पिछले 33 वर्षों से लाखों छात्रों को घ्घ्ऊ-व्Eिं की तैयारी करा रहा है और देश के कोचिंग उद्योग में अपनी मजबूत पहचान रखता है।
बीती 26 अप्रैल को प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक विस्तृत प्रेस रिलीज जारी की, जिसमें इघ्घ्ऊव्Eिं पर बड़े पैमाने पर फ्रॉड का आरोप लगाया गया और 206 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने का दावा किया गया। Dिं ने कहा कि संस्थान छात्रों को उचित सेवाएं नहीं दे रहा था और व्यवस्थित तरीके से धन का गबन कर रहा था।
इस खबर का प्रभाव तुरंत और विनाशकारी रहा। लाखों छात्रों और अभिभावकों में हड़कंप मच गया। जो संस्थान सफलता और विश्वास का पर्याय माना जाता था, उसकी छवि एक झटके में प्रभावित हो गई।
वरिष्ठ अधिवक्ता मलक भट्ट ने सही कहा कि सरकार की एजेंसियों को ऐसे बयान जारी करने से पहले पर्याप्त एहतियात बरतनी चाहिए, क्योंकि एक संगठन की साख को अपूरणीय क्षति पहुंच सकती है।
पीड़ित पक्ष ने दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया। उसका तर्क था कि प्रेस रिलीज मात्र प्रारंभिक विश्लेषण पर आधारित थी और शो-कॉज नोटिस तक जारी नहीं किया गया था, जो प्रािढया का उल्लंघन है।
न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव की पीठ के समक्ष प्रवर्तन निदेशालय ने सात दिनों में प्रेस रिलीज हटाने का आश्वासन दिया। उच्च न्यायालय ने 6 मई को याचिका का निस्तारण कर दिया। इससे पहले 18 मार्च को कोर्ट ने जांच एजेंसी की प्रेस रिलीज में ‘जजमेंटल एस्परसन्स' पर कड़ी टिप्पणी की थी और 2010 के गृह मंत्रालय के मेमोरेंडम का हवाला दिया, जिसमें जांच एजेंसियों को चल रही जांच के दौरान मीडिया में राय प्रकट करने या जजमेंटल भाषा का उपयोग करने से साफ मना किया गया है।
दुर्भाग्य से, तब तक काफी नुकसान हो चुका था। कई फ्रैंचाइजी पार्टनर पीछे हट गए, बैंक ऋण देने में हिचकिचा रहे थे, निवेशक दूर हो गए और कर्मचारियों का मनोबल गिर गया। सबसे बड़ी क्षति छात्रों और अभिभावकों के विश्वास का टूटना था।
भारत का कोचिंग उद्योग लाखों युवाओं के भविष्य से सीधे जुड़ा हुआ है। अभिभावक अपनी पूरी पूंजी और बच्चों का बहुमूल्य समय इन संस्थानों पर लगाते हैं। यदि बिना ठोस सबूतों के ऐसे बयान बार-बार आएंगे, तो पूरे शिक्षा क्षेत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। न सिर्फ इघ्घ्ऊव्Eिं, बल्कि अन्य प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान, स्टार्टअप और निजी कंपनियां भी इसकी चपेट में आ सकती हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि जांच एजेंसियों को 2010 के गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए। प्रेस रिलीज केवल तभी जारी की जानी चाहिए जब पर्याप्त सबूत जुट जाएं और चार्जशीट दाखिल हो चुकी हो। अधिकारियों के प्रशिक्षण में तथ्यों और राय-आधारित भाषा के बीच स्पष्ट अंतर सिखाया जाना चाहिए।
न्याय में देरी अन्याय है, यह सत्य है। लेकिन जल्दबाजी में किया गया “न्याय'' निर्दोषों की जिंदगी बर्बाद कर सकता है। जांच एजेंसियां पूरी निष्ठा और सख्ती से अपना कर्तव्य निभाएं, लेकिन निष्पक्षता, प्रक्रियागत न्याय और सावधानी को भी सुनिश्चित करें। तभी जनता का इन पर विश्वास बरकरार रहेगा और न्याय सही मायनों में न्याय बन पाएगा।
खैर, ये मानना होगा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) भारत की न्याय व्यवस्था के दो मजबूत स्तंभ हैं। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग, भ्रष्टाचार और आर्थिक अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर देश की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करती है, जबकि सीबीआई गंभीर आपराधिक मामलों, भ्रष्टाचार और घोटालों की निष्पक्ष जांच कर कानून के राज को स्थापित करती है।
दोनों एजेंसियां बिना किसी भय या पक्षपात के काम करती हैं और बड़े-बड़े शक्तिशाली अपराधियों को भी सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनकी निष्ठा, और अथक प्रयास देश को स्वच्छ और पारदर्शी बनाने में सहायक हैं।
ये दोनों संस्थाएं राष्ट्र की सेवा में समर्पित हैं और हर ईमानदार नागरिक इनके प्रति कृतज्ञ है। इसके साथ ही देश आशा करता है कि इनका कामकाज और पेशेवराना और पारदर्शी होगा।
(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं।)