वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

दिल्ली पुलिस ने बहन की हत्या के आरोपी भाई को किया गिरफ्तार

प्रकाशित: 20-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)।उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिले के न्यू उस्मानपुर क्षेत्र में पावार रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां 19 साल के युवक ने अपनी ही 32 साल की बहन को गोली मार दी। घटना के कुछ घंटों के अंदर पुलिस ने आरोपी को देसी पिस्टल और छह जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि वसीमा खून से लथपथ पड़ी थीं उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। जाफराबाद थाने के हेड कांस्टेबल नफीस गश्त पर थे उन्होंने चौहान बांगर इलाके में एक युवक को घबराए हुए भागते देखा शक होने पर तलाशी ली तो उसके पास से देसी पिस्टल और छह कारतूस बरामद हुए पूछताछ में युवक ने कबूल किया कि वह अपनी बहन वसीमा की हत्या करने के बाद भाग रहा था उसने कबूल किया कि उसने गौतमपुरी में अपनी बहन वसीमा की गोली मारकर हत्या की है। आरोपी मोहम्मद अनस (19) मेरठ के सरधना का रहने वाला है पुलिस ने दोनों थानों के मामलों को जोड़कर उसे हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है आर्म्स एक्ट के तहत भी अलग मामला दर्ज किया गया है पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हुई देसी पिस्टल बरामद कर ली है शुरुआती जांच में अनस का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है फिलहाल टीम हत्या की वजह पता लगाने में जुटी है मामले में पुलिस पूरे परिवार से पूछताछ कर रही है।