वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

भारत में 15 जुलाई तक डोपिंग के 78 मामले दर्ज, उत्तर प्रदेश और पंजाब सबसे आगे: खेल मंत्री

प्रकाशित: 21-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में खुलासा किया कि भारत में इस साल 15 जुलाई तक डोपिंग के 78 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से उत्तर प्रदेश और पंजाब में सबसे अधिक 13-13 मामले दर्ज किए गए। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने पिछले तीन वर्षों में प्रतिबंधित पदार्थों के लिए पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ियों की संख्या के बारे में सवाल पूछा था जिसके लिखित जवाब में मांडविया ने बताया कि 2026 में डोपिंग के 78 मामले दर्ज दर्ज किए गए हैं। मंत्री ने कहा, राष्ट्रीय डोपिंगरोधी नियम 2021 के तहत इन खिलाड़ियों पर खेल गतिविधियों से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
डोपिंग के सर्वाधिक मामले उत्तर प्रदेश और पंजाब में पाए गए। इनके बाद मध्य प्रदेश का नंबर आता है जहां 11 ऐसे मामले पाए गए। कर्नाटक इस सूची में चौथे नंबर पर है जहां नौ मामले दर्ज किए गए।
उन्होंने बताया कि 2023 में भारत में डोपिंग के 213 मामले दर्ज किए गए, जो 2024 में ब़कर 260 हो गए। इसके बाद 2025 में यह संख्या घटकर 131 रह गई।
अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, गोवा, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय और सिक्किम के किसी भी खिलाड़ी को डोपिंग का दोषी नहीं पाया गया।
खेल मंत्री ने बताया कि डोपिंग से बचने के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उ"ाए हैं। इसमें खिलाड़ियों में जागरूकता लाना, सेमीनार और कार्यशालाओं का आयोजन करना भी शामिल है।