जहांगीरपुरी में भीड़ के हमले में एक व्यक्ति की मौत, दो पुलिसकर्मी घायल
प्रकाशित: 20-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में भीड़ ने चाकू से हमला कर 20 वर्षीय एक युवक की हत्या कर दी और उसे बचाने की कोशिश के दौरान दो पुलिस हेड कांस्टेबल घायल हो गए। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। घटना शनिवार रात करीब आ" बजे हुई। स्थानीय थाने की एक टीम को इलाके के बी. ब्लॉक में पीड]ित इरफान घायल हालत में मिला।स्थानीय निवासी इरफान को बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार, हेड कांस्टेबल कृष्ण और सोहन लाल काली माता मंदिर के पास गश्त कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने कुछ लोगों को इरफान की पिटाई करते हुए देखा और उसे बचाने के लिए तुरंत वहां पहुंचे।अधिकारी ने कहा, wपुलिसकर्मियों ने इरफान को भीड़ से बाहर निकाल लिया और उसे सुरक्षित जगह ले जाने की कोशिश की। लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने पुलिसकर्मियों का पीछा किया, दोनों की पिटाई की और फिर इरफान पर दोबारा चाकू से हमला कर दिया।wपुलिस ने बताया कि शनिवार को हुए इस हमले के मामले में तीन नाबालिगों और एक वयस्क को पकड़ा गया है।