हजरतगंज चौराहे पर बड़ा प्रदर्शन, भाजपा नेता मनीष यादव ने फूंका मौलाना जर्जिश का पुतला
प्रकाशित: 21-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ ,(वीअ)। भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में सोमवार को लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर बड़ा प्रदर्शन हुआ। भाजपा नेता मनीष यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और यादव समाज के लोगों ने मौलाना जर्जिश के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनका पुतला दहन किया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि श्रीकृष्ण को पांच वक्त का नमाज़ी और पैगंबर बताए जाने से यादव समाज में भारी आाढाsश है। इस दौरान अखिलेश यादव पर भी गंभीर आरोप लगाए गए और कहा गया कि मौलाना जर्जिश को उनका संरक्षण प्राप्त है। हजरतगंज चौराहे पर हुए इस प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग भी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए मांग की कि इस तरह की टिप्पणियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि यह सिर्फ धार्मिक भावनाओं का मामला नहीं, बल्कि समाज की आस्था से जुड़ा विषय है। प्रदर्शन के दौरान माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण रहा, हालांकि पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में रही।