वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

‘काकरोच जनता पार्टी' : व्यंग्य, व्यवस्था और युवा आक्रोश

प्रकाशित: 29-05-2026 | लेखक: संपादकीय टीम
डॉ. ओंकार त्रिपाठी
भारत में लोकतंत्र केवल चुनावों और राजनीतिक दलों तक सीमित नहीं है; यहाँ जनता समय-समय पर अपने असंतोष को नए प्रतीकों, नारों और आंदोलनों के माध्यम से व्यक्त करती रही है। हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर तेजी से उभरी 'काकरोच जनता पार्टी' इसी प्रकार का एक नया व्यंग्यात्मक प्रतीक बनकर सामने आई है। यह कोई पारंपरिक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि व्यवस्था से निराश और उपेक्षित महसूस कर रहे युवाओं की डिजिटल अभिव्यक्ति है।
‘काकरोच' शब्द सामान्यत ऐसे जीव के लिए प्रयोग होता है जो हर विपरीत परिस्थिति में भी जीवित रह जाता है। युवाओं ने इसी प्रतीक को अपने संघर्षों से जोड़ दिया। बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, बढ़ती महँगाई, अवसरों की कमी और राजनीतिक वादों से मोहभंग, इन सबके बीच युवाओं का एक वर्ग स्वयं को उस ‘काकरोच' की तरह देखने लगा जो व्यवस्था के दबावों के बीच भी किसी तरह जीवित रहने को
विवश है। इस आंदोलन की सबसे रोचक बात इसकी भाषा और शैली है। यहाँ आाढाsश नारों से कम और व्यंग्य से अधिक व्यक्त होता है। सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट देखने को मिले जिनमें लिखा गया-“हम रोजगार नहीं माँगेंगे, बस ज़िंदा रहने की अनुमति दे दीजिए।'' यह हास्य प्रतीत होता है, किंतु इसके भीतर गहरी पीड़ा और निराशा छिपी है। यही कारण है कि यह आंदोलन केवल मनोरंजन नहीं रह गया, बल्कि युवा मनोविज्ञान का दस्तावेज़ बनता जा रहा है।आज का युवा केवल नौकरी नहीं चाहता, वह सम्मानजनक अवसर और पारदर्शी व्यवस्था भी चाहता है। जब प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होते हैं, वर्षों की मेहनत व्यर्थ चली जाती है और फिर भी जवाबदेही तय नहीं होती, तब युवाओं के भीतर अविश्वास बढ़ता है। 'काकरोच जनता पार्टी' उसी अविश्वास की उपज है। यह उन युवाओं की सामूहिक व्यथा है जो खुद को राजनीतिक विमर्श में केवल आँकड़ा बनकर रह गया महसूस करते हैं।
हालाँकि, किसी भी लोकतांत्रिक समाज में व्यंग्य की अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। व्यंग्य सत्ता और समाज दोनों को आईना दिखाता है। भारत की साहित्यिक परंपरा में भी हरिशंकर परसाई और शरद जोशी जैसे लेखकों ने व्यंग्य को सामाजिक चेतना का माध्यम बनाया। आज सोशल मीडिया वही भूमिका नए रूप में निभा रहा है। अंतर केवल इतना है कि अब लेखों की जगह मीम्स और पोस्ट ने ले ली है।लेकिन यह भी सच है कि केवल व्यंग्य और डिजिटल आाढाsश समाधान नहीं बन सकते। यदि युवा ऊर्जा केवल इंटरनेट तक सीमित रह जाएगी तो परिवर्तन अधूरा रहेगा। आवश्यकता इस बात की है कि सरकारें युवाओं की वास्तविक समस्याओं को गंभीरता से सुनें और युवा भी सकारात्मक लोकतांत्रिक भागीदारी की ओर आगे बढ़ें। निराशा को रचनात्मक शक्ति में बदलना ही किसी समाज की सबसे बड़ी चुनौती होती है।
‘काकरोच जनता पार्टी' भले ही औपचारिक राजनीतिक दल न हो, पर यह हमारे समय की एक बड़ी सच्चाई अवश्य उजागर करती है कि देश का युवा हँसते हुए भी भीतर से बेचैन है। यह आंदोलन हमें याद दिलाता है कि लोकतंत्र केवल सत्ता परिवर्तन का नाम नहीं, बल्कि जनभावनाओं को समझने और सम्मान देने की सतत प्रक्रिया है। यदि व्यवस्था समय रहते इस बेचैनी को समझ ले, तो व्यंग्य संवाद में बदल सकता है; अन्यथा यही व्यंग्य भविष्य के गहरे असंतोष का संकेत भी बन सकता है। जनता पार्टी' उसी अविश्वास की उपज है। यह उन युवाओं की सामूहिक व्यथा है जो खुद को राजनीतिक विमर्श में केवल आँकड़ा बनकर रह गया महसूस करते हैं। हालाँकि, किसी भी लोकतांत्रिक समाज में व्यंग्य की अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। व्यंग्य सत्ता और समाज दोनों को आईना दिखाता है। भारत की साहित्यिक परंपरा में भी हरिशंकर परसाई और शरद जोशी जैसे लेखकों ने व्यंग्य को सामाजिक चेतना का माध्यम बनाया। आज सोशल मीडिया वही भूमिका नए रूप में निभा रहा है। अंतर केवल इतना है कि अब लेखों की जगह मीम्स और पोस्ट ने ले ली है।लेकिन यह भी सच है कि केवल व्यंग्य और डिजिटल आाढाsश समाधान नहीं बन सकते। यदि युवा ऊर्जा केवल इंटरनेट तक सीमित रह जाएगी तो परिवर्तन अधूरा रहेगा। आवश्यकता इस बात की है कि सरकारें युवाओं की वास्तविक समस्याओं को गंभीरता से सुनें और युवा भी सकारात्मक लोकतांत्रिक भागीदारी की ओर आगे बढ़ें। निराशा को रचनात्मक शक्ति में बदलना ही किसी समाज की सबसे बड़ी चुनौती होती है। (लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं।)