सावरकर के आदर्शों से भारत महान और बिहार समृद्ध बनेगा : सम्राट चौधरी
प्रकाशित: 29-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
पटना, (भाषा)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि विनायक दामोदर सावरकर के राष्ट्रवादी विचारों का अनुसरण कर भारत महान बनेगा और बिहार समृद्धि हासिल करेगा। बिहार विधान परिषद परिसर में सावरकर की 143वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में उनकी जीवनी पर आधारित पुस्तक वीर सावरकर की जीवनी के विमोचन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सावरकर पर शोध को प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि युवा उनसे प्रेरणा ले सकें। चौधरी ने कहा कि wब्रिटिश शासकों और कुछ भारतीय इतिहासकारों के प्रयासों के बावजूदै आज भारत का हर नागरिक और बच्चा सावरकर के व्यक्तित्व, कार्यों और देशभक्ति से परिचित है। उन्होंने कहा कि सावरकर ने ब्रिटिश शासन के दौरान लगभग 27 वर्ष कारावास में बिताए और wभीषण यातनाएं सहैं, जिन्हें इतिहासकारों ने उनके साथियों की तुलना में सबसे अधिक कष्टपूर्ण माना है। चौधरी ने आरोप लगाया कि देश को ब्रिटिश शासन से छुटकारा मिलने के बाद भी स्वतंत्रता के शुरुआती 20 वर्षों में लोग परेशान रहे, जिसके बाद आपातकाल लागू किया गया।उन्होंने कहा, wलोगों ने कांग्रेस और आपातकाल के खिलाफ आवाज उ"ानी शुरू की। जनसंघ ने पार्टी से पहले राष्ट्र को प्राथमिकता दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का भी स्पष्ट दृष्टिकोण है कि पहले राष्ट्र की रक्षा होनी चाहिए और उसके बाद पार्टी। सावरकर इसी विचारधारा के प्रतीक थे।w मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सावरकर की विचारधारा से प्रेरित होकर राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगातार जुटे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि wराष्ट्र प्रथमै की विचारधारा के आधार पर बिहार में औद्योगिकीकरण, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास पर कार्य किया जा रहा है, जिससे राज्य समृद्धि की ओर बढ़ेगा। चौधरी ने कहा कि बिहार के सभी 534 प्रखंडों में सरस्वती विद्या निकेतन की तर्ज पर मॉडल स्कूल स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर काम कर रही है तथा अपराधियों का कोई जाति या धर्म नहीं होता।चौधरी ने घोषणा की कि 50 करोड़ रुपये तक के "sके बिहार के लोगों के लिए आरक्षित किए जाएंगे ताकि बिहार का पैसा बिहार में ही रहे।