जबलपुर क्रूज हादसे पर CM मोहन यादव का सख्त एक्शन, 5 अधिकारियों पर की कार्रवाई
प्रकाशित: 02-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
जबलपुर में गुरुवार को हुए क्रूज हादसे के मामले में बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई की है. उन्होंने हादसे की हाईलेवल जांच के निर्देश दे दिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने क्रूज हादसे में लापरवाही के मामले में पांच अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी सख्त कार्रवाई की है. इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी. खास बात है कि सीएम एक दिन पहले पीड़ित परिवारों से मिलने भी पहुंचे थे.
अब तक 9 लोगों की मौत, चार की तलाश जारी
जबलपुर के बरगी बांध में गुरुवार शाम को तेज आंधी और तूफान आने की वजह से लहरें काफी ऊंची उठने लगी. इन्हीं बहाव में पर्यटकों से भरा एक क्रूज डूब गया. हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है. चार लोगों की तलाश अब भी जारी है. वहीं, 28 लोगों को रेस्क्यू दल ने सुरक्षित बचा लिया है. शनिवार सुबह करीब 7 बजे से सर्चिंग दोबारा शुरू कर दी गई है. सेना के साथ-साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ भी सर्चिंग में जुटी हुई है. तेज हवा और डैम में उठ रही लहरों की वजह से रेस्क्यू में समस्या हो रही है. पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.
लापरवाही बरतने के आरोप में तीन कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार शाम फेसबुक पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि जबलपुर के बारगी डैम में हुआ हादसा दुखद है. हादसे में लापरवाही बरतने के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की है. क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड, टिकट काउंटर प्रभारी बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गईं हैं. होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बारगी के मैनेजर सुनील मारवी को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं, रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय में अटैच करते विभागीय जांच शुरू करवा दी गई है. सीएम मोहन यादव ने साफ कर दिया है कि दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने साफ कहा कि प्रशासन हर संभव मदद सुनिश्चित करेगा.
पीड़ितों से मिलकर भावुक हो गए सीएम यादव
सीएम मोहन यादव क्रूज हादसे के पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए जबलपुर गए थे. इस दौरान, जब वे क्रूज हादसे में जान गंवाने वाली नीतू सोनी के घर पहुंचे तो शोक संवेदनाएं व्यक्त की गई है. सीएम को देखकर परिवार की बेटी अपने आंसू रोक नहीं पाई. सीएम मोहन यादव ये देखकर भावुक हो गए और उसके सिर पर हाथ रखकर सांत्वना दी. सीएम ने दो छोटे बच्चों को भी गले लगाया और उनका दुख बांटने की कोशिश की. सीएम नीतू के बाद रियाज हुसैन के घर भी गए. रियाज क्रूज हादसे में किसी तरह बाल-बाल बचे थे.
हादसे पर पीएम-सीएम ने जताया दुख, आर्थिक सहायता का किया ऐलान
हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव तक ने दुख जताया. पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने की घोेषणा की है. वहीं सीएम यादव ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक देने का ऐलान किया है.