हरिद्वार में गंगा घाट पर मचा बवाल, कुत्ते को नहलाने पर महिला से भिड़े श्रद्धालु
प्रकाशित: 02-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
Uttarakhand:उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा घाट पर एक अजीब मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि यह घटना सर्वानंद घाट की है, जहां एक महिला अपने परिवार के साथ पहुंची थी. वहां उसने अपने पालतू कुत्ते को गंगा नदी में नहलाना शुरू कर दिया. घाट पर मौजूद लोगों ने जब यह देखा, तो उन्होंने इसका विरोध किया. वहीं वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने यह पूरी घटना अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर ली और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर कर दी. अब यह वीडीयो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
लोगों ने जताई आपत्ति
घाट पर मौजूद लोगों का कहना था कि गंगा नदी को पवित्र माना जाता है और वहां इस तरह कुत्ते को नहलाना ठीक नहीं है. जैसे ही लोगों ने महिला को रोका, वह नाराज हो गई और उनसे बहस करने लगी. उसने विरोध कर रहे लोगों को उल्टा-सीधा कहना शुरू कर दिया.
महिला का व्यवहार और बढ़ा विवाद
विवाद के दौरान महिला ने काफी गुस्से में बात की. उसने यहां तक कह दिया कि अगर उसने सच्चे मन से भगवान की पूजा की है, तो विरोध करने वालों को सजा मिलेगी. इस बात से माहौल और ज्यादा गर्म हो गया और वहां कुछ समय के लिए हंगामा जैसी स्थिति बन गई.
वीडियो हुआ वायरल
घटना के दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने पूरा मामला अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर कर दिया गया. अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
परिजनों ने संभाला मामला
जब विवाद बढ़ता नजर आया, तो महिला के साथ आए परिजनों ने उसे समझाया. इसके बाद महिला अपने कुत्ते को लेकर वहां से चली गई. इससे मामला शांत हुआ और किसी बड़े विवाद की नौबत नहीं आई.
तीर्थ पुरोहितों की प्रतिक्रिया
इस घटना पर हरिद्वार के तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि गंगा को देवी माना जाता है और लोग यहां पूजा-पाठ करने आते हैं. ऐसे पवित्र स्थान पर इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी आस्था और धार्मिक परंपराओं का सम्मान करना चाहिए.