वीडी सतीशन होंगे केरलम के नए मुख्यमंत्री, चुनाव नतीजों के 10 दिन बाद खत्म हुआ सीएम पद पर सस्पेंस
प्रकाशित: 14-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली। केरलम में वीडी सतीशन होंगे राज्य के नए मुख्यमंत्री। गुरुवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने उनके नाम की घोषणा की है। मालूम हो कि, केरलम विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 दिन पहले 4 मई को घोषित हुए थे। तब से कांग्रेस पार्टी में सीएम के नाम को लेकर कई अटकलें चल रही थीं।
नए सीएम की घोषणा के बाद AICC के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "मैं इस फैसले का पूरे दिल से स्वागत करता हूं। मैं वीडी सतीशन को इस पद के लिए बधाई देता हूं।"
वेणुगोपाल ने कहा, "मेरा मानना है कि केरलम की जनता ने UDF के पक्ष में एक बड़ा जनादेश दिया है। वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली सरकार केरलम की जनता की आकांक्षाओं और वादों को पूरा कर सकती है। निश्चित रूप से, हम केरलम सरकार के साथ पूरी तरह से खड़े हैं।"
इस बीच सूत्रों के हवाले से पता चला था कि वीडी सतीशन के नाम पर चर्चा चल रही थी और कांग्रेस ने अब सीएम पद के लिए उनके नाम की घोषणा कर दी है। इसके लिए दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की एक हाई-लेवल बैठक हुई थी, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।
इस बैठक के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया था कि, 14 मई को सीएम के नाम का ऐलान किया जाएगा। उन्होंने कहा, "केरलम में कांग्रेस विधायक दल के सदस्यों द्वारा अधिकृत किए जाने के बाद कांग्रेस आलाकमान ने सभी चर्चाएं पूरी कर ली हैं। केरलम का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस पर फैसला गुरुवार को होगा।"
बता दें कि 140 सदस्यीय केरलम विधानसभा में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ ने 102 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री के नाम पर जल्द फैसला नहीं होने से पार्टी की किरकिरी हो रही थी। यहां तक कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ ने भी माना था कि इस देरी से जीत की चमक फीकी पड़ रही है।