वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

ईरान ने मोसाद के 'जासूस' को फांसी पर चढ़ाया, खुफिया जानकारी बेचने का लगा था आरोप

प्रकाशित: 13-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
ईरान ने मोसाद के 'जासूस' को फांसी पर चढ़ाया, खुफिया जानकारी बेचने का लगा था आरोप
ईरान ने बुधवार (13 मई 2026) को इजरायली इंटेलिजेंस को जानकारी बेचने का दोषी पाये जाने वाले एक शख्स को फांसी दे दी. फरवरी में इजरायल और यूनाइटेड स्टेट्स के साथ तनाव शुरू होने के बाद से ईरान में फांसी देने की संख्या बढ़ा गई है. खासकर उन मामलों में जिनमें कथित जासूसी या सुरक्षा से जुड़े आरोप शामिल हैं.

ईरानी ज्यूडिशियरी की मिजान ऑनलाइन वेबसाइट ने कहा, "नेपाल में मोसाद की ओर से ट्रेंड एक जासूस एहसान अफरेशतेह, जिसने इजरायल को सेंसिटिव जानकारी बेची थी, उसे फांसी दे दी गई है."

चीन के बाद ईरान में दी जाती है सबसे ज्यादा फांसी
इसमें आगे कहा गया, "यहूदी शासन के साथ जासूसी और सहयोग के लिए गिरफ्तार किया गया और मुकदमा चलाया गया, उसे आज सुबह फांसी दे दी गई.सुप्रीम कोर्ट ने फैसले को बरकरार रखा."

अधिकार समूहों के अनुसार, चीन के बाद ईरान दुनिया का दूसरा सबसे ज़्यादा फांसी देने वाला देश है. सोमवार को, देश ने एक एयरोस्पेस इंजीनियरिंग स्टूडेंट को फांसी दी, जिसे इजरायल और यूनाइटेड स्टेट्स के लिए जासूसी करने का भी दोषी ठहराया गया था.

मध्य पूर्व में क्या हो रहा है?
ईरान और अमेरिका के बीच जंग फिलहाल तो थमीं है लेकिन किसी भी वक्त युद्ध शुरू होने की आशंका है. वहीं इजरायल का कहना है कि हाल ही में दक्षिणी लेबनान में ‘संदिग्ध हवाई टारगेट' को इंटरसेप्ट किया गया. इजरायली सेना ने कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान में उस इलाके में एक 'संदिग्ध हवाई टारगेट' को इंटरसेप्ट किया है. इस इलाके में इजरायली सैनिक ऑपरेशन कर रहे हैं. बयान में आगे कहा गया कि प्रोटोकॉल के अनुसार कोई सायरन नहीं बजाया गया था.