IPL 2026 के पहले हफ्ते में दिखेंगे 5 बड़े मैच, महान खिलाड़ियों की टक्कर
प्रकाशित: 19-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
T20 वर्ल्डकप खत्म होने के बाद क्रिकेट फैंस बेसब्री से IPL का इंतजार कर रहे हैं। बीसीसीआई ने IPL 2026 के पहले 20 दिनों के शेड्यूल का ऐलान किया है। यह आईपीएल का 19वां सीजन होगा। लीग के 19वें सीजन का आगाज सनराइजर्स हैदराबाद और पिछले बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच भिड़ंत के साथ होगा। आईपीएल 2026 का उद्घाटन मैच 28 मार्च की शाम 7:30 बजे से होगा। ये मुकाबला बेंगुलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा।
दो चरणों में होगा IPL 2026 का आयोजन
IPL 2026 का आयोजन दो चरणों में होगा। फिलहाल, गवर्निंग काउंसिल ने पहले 20 मैचों के कार्यक्रम का ही ऐलान किया है। इस दौरान सभी 10 टीमें सिर्फ 4-4 मैच ही खेलेंगी। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव होने हैं। इसके बाद IPL के दूसरे चरण के कार्यक्रम का ऐलान किया जाएगा।
पिछले बार की चैंपियंन थी RCB
IPL 2025 की चैंपियन RCB थी, जिसने टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार कोई कप जीता है। RCB पहले सीजन से ही इस लीग का हिस्सा है, वह चार बार फाइनल खेल चुकी है। जिसमें साल 2009, 2011, 2016 और 2025 शामिल है। हालांकि, ट्रॉफी जीतने में उसे पहली सफलता लीग के 18वें सीजन में मिली। जब पंजाब किंग्स को हराकर उसने ट्रॉफी पर कब्जा किया।
पहला बड़ा मुकाबला RCB बनाम SRH
IPL 2026 का पहला बड़ा मुकाबला पिछले बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। यह IPL के 19वें सीजन का उद्घाटन मुकाबला है। जहां RCB की तरफ से किंग कोहली बल्लेबाजी को लीड करेंगे, वहीं SRH में ईशान किशन और अभिषेक शर्मा जैसे धुरंधर किसी भी गेंदबाजी क्रम को तहस-नहस करने का पूरा दमखम रखते हैं।
दूसरा बड़ा मुकाबला MI बनाम KKR
IPL 2026 का दूसरा बड़ा मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स होने वाला है। यह सीजन का दूसरा ही मैच है, जो 29 मार्च को खेला जाएगा। जहां एक तरफ मुंबई 5 बार की आईपीएल विजेता टीम है, वहीं केकेआर ने भी तीन आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है। मुंबई में रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह जैसे धांसू प्लेयर हैं तो केकेआर में आजिंक्य रहाणे और नीतीश राणा जैसे आइकन खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे।
तीसरा बड़ा मुकाबला RR बनाम CSK
IPL 2026 का तीसरा बड़ा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने जा रहा है। यह सीजन का तीसरा मैच होगा। जहां एक तरफ चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की 5 ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है। वहीं राजस्थान लीग की पहली विजेता टीम है। चेन्नई में खुद महेंद्र सिंह धोनी बड़ा नाम हैं, वहीं राजस्थान में युवा जोश वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल बल्ले से तूफान मचाने का माद्दा रखते हैं।
चौथा बड़ा मुकाबला MI बनाम DC
IPL 2026 का चौथा बड़ा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने जा रहा है। यह आईपीएल के 19वें सीजन का 8वां मुकाबला होगा। 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीत चुकी मुंबई इंडियंस की नजरें एक बार फिर ट्रॉफी की तरफ कदम बढ़ाने पर होंगी, वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक एक भी ट्रॉफी जीती नहीं है। वह सिर्फ एक बार साल 2020 में फाइनल तक पहुंची है। जहां उसे हार का सामना करना पड़ा था।
IPL का एल क्लासिको मुकाबला
IPL 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला RCB और CSK के बीच होगा। यह मैच 5 अप्रैल को खेला जाएगा, जो सीजन का 11वां मुकाबला होगा। बता दें कि एल क्लासिको (El Clasico) स्पेन के दो सबसे बड़े और सफल फुटबॉल क्लबों रियल मैड्रिड (Real Madrid) और एफसी बार्सिलोना (FC Barcelona) के बीच होने वाले मुकाबले को कहा जाता है। IPL की एल क्लासिको टीमें आरसीबी और सीएसके मानी जाती हैं। जिसे देखने के लिए फैंस उतावले नजर आते हैं। जहां चेन्नई सुपर किंग्स अब तक 5 आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है, वहीं आरसीबी पिछले बार की विजेता है।