निगम ने यमुना के बाढ़ क्षेत्र के ओ जोन में निर्माणाधीन इमारतों को ध्वस्त किया
प्रकाशित: 17-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने दक्षिण-पूर्व दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में यमुना के बाढ़ क्षेत्र के ओ जोन में कथित तौर पर अवैध रूप से बनाए गए ढांचों को ध्वस्त करने के लिये मंगलवार को अभियान चलाया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
यह कार्रवाई यमुना बाढ़ क्षेत्र के ओ जोन में अनधिकृत रूप से निर्माणाधीन इमारतों के खिलाफ निगम की ओर से किये जा रहे प्रयासों के तहत की गई। एमसीडी के एक वरिष्" अधिकारी ने कहा, केवल बाढ़ क्षेत्र में निर्माणाधीन इमारतों को ही गिराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस और नगर निकाय के कर्मचारियों की सहायता से अवैध इमारतों को गिराने की कार्रवाई की गई। एक अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने मंगलवार सुबह दक्षिण-पूर्व दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में बाढ़ क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए गए और
नवनिर्मित ढांचों को निशाना बनाते हुए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया।
एक वरिष्" पुलिस अधिकारी ने कहा, wकिसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए घटनास्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।w अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।