मिस्र ने बेल्जियम को डॉ पर रोका
प्रकाशित: 17-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
सिएटल, (एपी)। बेल्जियम के स्टार खिलाड़ी केविन डी ब्रुइन और रोमेलु लुकाकू को गोल करने की कुछ बेहतरीन मौके मिले लेकिन वे इनका फायदा नहीं उ"ा पाए जिसके कारण बेल्जियम को मिस्र के खिलाफ विश्व कप फुटबॉल के ग्रुप जी का मैच1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा।लुकाकू ने दूसरे हाफ में जब स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान पर कदम रखा तो बेल्जियम के प्रशंसकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। उन्हें अपना जलवा दिखाने के लिए केवल 23 सेकंड का समय लगा क्योंकि उन्होंने बेल्जियम की तरफ से बराबरी का गोल करने में अहम भूमिका निभाई। मिस्र ने 66,775 दर्शकों की मौजूदगी में ग्रुप जी के इस मैच में शुरुआती बढ़त हासिल की। उसकी तरफ से इमाम अशूर ने 19वें मिनट में गोल किया जो उनका पहला अंतरराष्ट्रीय गोल था।बेल्जियम की उम्मीदें मिडफील्डर डी ब्रुइन और स्ट्राइकर लुकाकू पर टिकी थी। लुकाकू हालांकि विश्व कप से पहले मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे थे। यही कारण था कि उन्हें शुरुआती एकादश में नहीं रखा गया। बेल्जियम के कप्तान यूरी टिलेमैन्स ने कहा, वह हमारा मुख्य स्ट्राइकर है। उसे अपनी फिटनेस सुधारने की जरूरत है, लेकिन वह अब भी हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। नेपोली की तरफ से खेलने वाले लुकाकू अपने देश के लिए सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।