भारत-यूरोपीय संघ एफटीए पर साल के अंत तक हस्ताक्षर करेंगे : वॉन डेर लेयेन
प्रकाशित: 18-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
एवियॉन (फ्रांस), (भाषा) यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने बुधवार को कहा कि भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) इस वर्ष के अंत तक महत्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर करेंगे।
उन्होंने यह जानकारी जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वार्ता के बाद दी। इस बै"क में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष वॉन डेर लेयन के अलावा यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा भी शामिल हुए। वॉन डेर लेयन ने सोशल मीडिया पर कहा, wजब से हमने इस ऐतिहासिक व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया है, तब से हम अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हम इस वर्ष के अंत तक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर देंगे और निवेश समझौते पर काम में भी तेजी लाएंगे। उन्होंने कहा, हम सुरक्षा और रक्षा सहयोग को भी मजबूत करेंगे तथा भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) परियोजना को आगे बढ़ाकर बेहतर संपर्क व्यवस्था के लिए मिलकर काम करेंगे। भारत और यूरोपीय संघ ने जनवरी में नयी दिल्ली में आयोजित शिखर बै"क में इस व्यापक व्यापार समझौते पर वार्ता पूरी होने की घोषणा की थी। अधिकारियों के अनुसार, वैश्व्कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लगभग एक-चौथाई हिस्सा रखने वाला यह मुक्त व्यापार समझौता यूरोपीय संघ को होने वाले भारतीय निर्यात के 99 प्रतिशत हिस्से पर शुल्क को कम करेगा और भारत में आने वाले ईयू के 97 प्रतिशत से अधिक निर्यात पर शुल्क में कटौती करेगा। यूरोपीय संघ का अनुमान है कि इस समझौते से यूरोपीय निर्यातकों को वार्षिक शुल्क में चार अरब यूरो तक की बचत होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर कहा कि उन्होंने और ईयू नेताओं ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने पर चर्चा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, इस वर्ष की शुरुआत में भारत को गणतंत्र दिवस समारोह में उनकी मेजबानी करने का सौभाग्य मिला था। भारत-यूरोपीय संघ संबंधों के लिए यह महत्वपूर्ण समय है क्योंकि हमने मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया है।
मोदी ने कहा, हमारी बढ़ती साझेदारी आज के वैश्व्कि परिदृश्य में शांति, स्थिरता और समृद्धि को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।