सफाई अभियान में शामिल हुए अजय महावर, सत्या शर्मा : रेखा रानी
प्रकाशित: 16-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (स्पर्श भारद्वाज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर दिल्ली में बहुत से कार्पाम चलाए जा रहे है जिनमे नगर निगम की टीम के साथ विशेष सफाई अभियान के तहत भजनपुरा वार्ड में निगम पार्षद रेखा रानी द्वारा अटल कैंटीन के आसपास 4 से 5 पुश्ते के बीच में सफाई अभियान चलाया गया. इसमें मुख्य रूप से स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन सत्या शर्मा और घोंडा विधानसभा के विधायक अजय महावर शामिल हुए. मंडल अध्यक्ष राजेश पाल, मंडल के सभी कार्यकर्ता और विशेष रूप से मार्केट एसोसिएशन के प्रधान कमल यादव और एसोसिएशन के सदस्य और क्षेत्रीय लोगो ने भी सहयोग किया। यहां अवैध पार्किंग की काफी समस्या रहती है. जिसकी वजह से गाड़ियों के नीचे कूड़ा जमा रहता है उससे गंदगी फैलती है, ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की तरफ से ाsढन द्वारा कई गाड़ियों को हटाया गया और चालान भी किए गए। नगर निगम की टीम जिसमें सफाई कर्मचारी, मलेरिया विभाग के कर्मचारी, मेट्रो वेस्ट विभाग की टीम ने मिलकर काम किया और लोगों से अपील की, लोगों को समझाया क्योंकि यहाँ शराब के ठेके के आस पास नमकीन और पानी की जो दुकानें हैं, वहाँ बहुत गंदगी फैली हुई थी, प्लास्टिक के ग्लास, रैपर्स वगैरह, उनको चेतावनी भी दी गई, कई लोगों के वहाँ चालान किए गए। इसके बाद विधायक और सभी लोगो ने सोम बाजार मार्केट का भी दौरा किया।