पार्टी छोड़ने वाले सांसद गद्दार टीम, ममता करती हैं तृणमूल की अगुवाई: सौगत रॉय
प्रकाशित: 17-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। तृणमूल कांग्रेस के नेता सौगत रॉय ने पार्टी से अलग हुए गुट को मंगलवार को wगद्दारों का समूहै करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी से अलग हुए सांसद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक ग"बंधन (राजग) के इशारे पर काम कर रहे हैं। तृणमूल के बागी गुट द्वारा लोकसभा में पार्टी के दो-तिहाई सांसदों का समर्थन होने का दावा और नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में विलय की योजना की घोषणा किये जाने के बाद रॉय ने यह टिप्पणी की। रॉय ने कहा, wदो टीम हैं, एक तृणमूल की टीम और दूसरी गद्दारों की टीम।w वरिष्" सांसद ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस का नेतृत्व ममता बनर्जी कर रही हैं, पार्टी का चुनाव चिह्न दो फूल है और पार्टी विपक्षी इंडिया ग"बंधन का हिस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि wगद्दारों की टीमै राजग के साथ खड़ी है। रॉय ने कहा, wतृणमूल की टीम का नेतृत्व ममता बनर्जी कर रही हैं। गद्दारों की टीम का नेतृत्व नरेन्द्र मोदी करते हैं।w उन्होंने कहा, wतृणमूल की टीम का चुनाव चिह्न लोगों का पसंदीदा दो फूल है, जबकि गद्दारों की टीम का चुनाव चिह्न कलम की निब है।w उन्होंने कहा कि हालिया विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में करीब 41 प्रतिशत वोट हासिल किए, जबकि उनके अनुसार भाजपा ने केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के प्रयास किए थे।
तृणमूल नेता ने कहा, wहाल के चुनाव में भाजपा द्वारा सभी एजेंसियों को हथियाने, लूटने और कब्जा करने के बावजूद तृणमूल को बंगाल में लगभग 41 फीसदी मत मिले।w रॉय ने एनसीपीआई के साथ विलय के बागी गुट के फैसले को लेकर भी उस पर निशाना साधा। एनसीपीआई वर्ष 2023 में निर्वाचन आयोग में पंजीकृत एक राजनीतिक दल है।