वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

स्लीपर बस में महिला से गैंग रेप, दो गिरफ्तार

प्रकाशित: 15-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (वीअ)। दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में काम से घर लौट रही 30 वर्षीय शादीशुदा महिला को एक निजी स्लीपर बस के अंदर कथित तौर पर घसीटकर ले जाया गया और चालक व परिचालक ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। इस बाबत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों ने घटना का ब्यौरा देते हुए बताया कि महिला मंगोलपुरी इलाके की एक फैक्टरी में काम करने के बाद घर लौट रही थी और सरस्वती विहार के बी-ब्लॉक बस स्टैंड के पास पहुंचते ही उसने आरोपियों में से एक को बस के दरवाजे के पास खड़ा देखा और उससे समय पूछा। इसके बाद आरोपी ने उसे कथित तौर पर बस के अंदर खींच लिया और नांगलोई की ओर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। विवाहित और तीन बच्चों की मां के बयान के अनुसार, दोनों पुरुषों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस समय महिला पर हमला हुआ, उस समय बस नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी थी। बस को जब्त कर लिया गया है। बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विक्रम सिंह ने एक वीडियो बयान में कहा, wरानी बाग थाने में हमें एक महिला के साथ कथित बलात्कार की सूचना मिली। तुरंत उसका बयान दर्ज किया गया और बिना देरी किए प्राथमिकी दर्ज की गई।w डीसीपी ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर 12 मई को रानी बाग थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) (बलात्कार), 70(1) (सामूहिक बलात्कार) और 3(5) (साझा मंशा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस को इस घटना की जानकारी सबसे पहले महिला की पीसीआर कॉल से मिली, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि दो व्यक्तियों ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें ग"ित की गईं। प्राथमिकी दर्ज होने के तुरंत बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे को चार घंटे बाद पकड़ा गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, wदोनों आरोपियों को शहर की अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हमारी टीमें मामले की हर कोण से जांच कर रही हैं। आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाने के लिए टीमें सीसीटीवी फुटेज इकट्"ा कर रही हैं।w जांचकर्ता इस बात की भी तफ्तीश कर रहे हैं कि क्या बस में स्वचालित दरवाजे थे?