वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

चीन-अमेरिका आर्थिक संबंध दोनों के लिए लाभकारी : शी

प्रकाशित: 14-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अमेरिका के अपने समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप से वार्ता के दौरान कहा कि चीन और अमेरिका के बीच आर्थिक संबंध परस्पर दोनों के लिए लाभकारी हैं। यह जानकारी चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने दी।
शी ने कहा, कल हमारे आर्थिक एवं व्यापारिक दलों ने सामान्यत: संतुलित और सकारात्मक बातचीत की। यह दोनों देशों के लोगों और दुनिया के लिए अच्छी खबर है।
चीन के राष्ट्रपति ने कहा कि तथ्य बार-बार साबित करते हैं कि व्यापार युद्धों में कोई विजेता नहीं होता। साथ ही उन्होंने दोनों पक्षों से अपील की कि वे मिलकर उस सकारात्मक गति को बनाए रखें।
उन्होंने कहा, जहां मतभेद और टकराव होते हैं, वहां समान स्तर पर बातचीत ही एकमात्र सही विकल्प है।
निवेशक इस यात्रा के दौरान ईरान युद्ध और अमेरिका-चीन व्यापार संबंधों पर प्रगति के साथ ही सोयाबीन, विमान एवं चिप जैसे क्षेत्रों में संभावित व्यापार समझौतों की उम्मीद कर रहे हैं।
ट्रंप बुधवार रात बीजिंग पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।
अमेरिका के राष्ट्रपति की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उसके बाद उत्पन्न हुए वैश्व्कि ऊर्जा संकट से आर्थिक एवं भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं बढ़ गई हैं जिसका असर खास तौर पर एशिया पर पड़ा है।